Ranbir Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने कपूर खानदान में भी जन्म लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है. अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्टर की ‘रॉकस्टार’ फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खुद ही रिवील किया था. रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्में ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फैंस को एक्टर की इन दोनों नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. वहीं इसी बीच एक्टर की ‘रॉकस्टार’ से जुड़ा किस्सा भी सामने आया है. चलिए जानते हैं आखिर इस फिल्म से जुड़ा किस्सा क्या है.
फ्लॉप रही डेब्यू मूवी
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने अपने लुक्स के साथ-साथ एक्टिंग से भी ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है. ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में जन्म लेने के बाद भी रणबीर कपूर की स्ट्रगल इंडस्ट्री में काफी अलग रही है. जब रणबीर कपूर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे थे तो लोगों को उनसे काफी उम्मीद थी, लेकिन उनकी पहली डेब्यू फिल्म ही सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. ‘सांवरिया’ फिल्म से रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में कदम तो रखा लेकिन ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान नहीं बना सके.
यह भी पढ़ें: India’s Best Dancer 5 winner: रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 विनर, कभी भाई के सैलून में करते थे काम
इस फिल्म से बने बेस्ट एक्टर
फ्लॉप डेब्यू देने के बाद ‘बचना ए हसीनों’ में रणबीर कपूर ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई. लेकिन इस फिल्म ने उनकी इमेज बॉलीवुड में एक चॉकलेटी बॉय की बना दी. वहीं साल 2011 में एक्टर की लाइफ में एक ऐसा बदलाव आया, जब उन्हें बॉलीवुड में एक्टिंग की वजह से पहचान मिली. इस साल उनकी फिल्म ‘रॉकस्टार’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन इस फिल्म ने एक्टर को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. इस फिल्म को कल्ट क्लासिक कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच
दिलचस्प है ये किस्सा
वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा पुराने इंटरव्यू में सुनाया था. डायरेक्टर ने बताया कि वो रणबीर कपूर से किसी दूसरी फिल्म की चर्चा करने के लिए मिले थे. वहीं उस दौरान रणबीर कपूर ने ‘रॉकस्टार’ के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली से पूछा कि आप किसी दूसरी फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जब इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला, तब रणबीर ने कहा कि उन्हें किसी दोस्त के जरिए पता चला है. वहीं इम्तियाज अली ने कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट कहीं खो गई है और उन्हें कहानी नहीं पता है. इस पर रणबीर कपूर ने इम्तियाज अली को फिल्म की पूरी कहानी सुनाई और इसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू हुआ. वहीं बाद में जब ‘रॉकस्टार’ रिलीज हुई तो रणबीर कपूर बॉलीवुड में छा गए थे.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
6 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
9 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines