मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra Promotions) के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। कार्यक्रम से उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
बहुभाषी माध्यम से रिलीज हो रही इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर चेन्नई में मीडिया से भी मुखातिब हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने फैलोड़ वाले बयान को लेकर माफी मांगी। दरअसल, रणबीर ने YouTube लाइव सत्र के दौरान अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को मजाक में ‘फेलोड’ कह दिया था।
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna और Kartika Aaryan एक साथ हुए स्पॉट, फैंस का बज्ज हाई
अभिनेता का ये बयान काफी वायरल (Ranbir Kapoor Viral Video) हुआ, लोगों ने उनका विरोध किया और खरी खोटी भी सुनाई। अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने उन सभी लोगों से माफी मांगी, जिन्हें उनकी टिप्पणी को सुनकर बुरा लगा। रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने आलिया से इस ‘मजाक’ के बारे में बात की, और उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया।
रणबीर ने ‘फेलोड’ कमेंट के लिए माफी मांगी कुछ दिनों पहले, रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए वजन को लेकर ‘फैलोड़’ (Ranbir Kapoor apologises on Phailod comment) कहते हुए सुना गया था। नेटिज़न्स ने इसके लिए अभिनेता को जमकर फटकार लगाई और बताया कि यह सही नहीं है।
रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र’ की चेन्नई प्रेस मीट के दौरान अपने बयान को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं अपनी पत्नी जो मेरे जीवन की सबकुछ है उनसे प्यार करता हूं। यह एक मजाक है जो मजाकिया नहीं निकला। यह मेरा इरादा नहीं था। मैंने बाद में आलिया से इसके बारे में बात की और उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया। मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर कभी-कभी काफी खराब हो जाता है। मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जो इससे आहत हुए हैं।”
अभी पढ़ें – Jhalak Dikhhla Jaa 10: शो की शूटिंग शुरू, ग्लैम अवतार में दिखीं हसीनाएं
‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इनके अलावा चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय को भी अहम किरदार निभाते देखा जाएगा। फिल्म 9 सितंबर को अलग-अलग भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines