Animal ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, तो 100 करोड़ से इतनी दूर Sam Bahadur
Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 17: ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रखी है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 17: ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ को रिलीज हुए 17 दिन बीत गए है। अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की पकड़ बरकरार है।
इस बीच दोनों फिल्मों के 17वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के 17वें दिन कितना कारोबार किया है?
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के 17वें दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 14.68 करोड़ की कमाई की है। ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी की साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 512.62 करोड़ हो जाएगा।
वहीं, अगर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन भारत में लगभग 5.37 करोड़ की कमाई की है। अभी ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने पर इनमें कुछ फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ का कुल कलेक्शन 76.72 करोड़ हो जाएगा।
वहीं, अगर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की बीते 16 दिनों की कमाई की बात करें तो दोनों फिल्मों ने अपने-अपने हिसाब से शानदार कमाई की हैं।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठवे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़, नौवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़, 13वें दिन 10.25 करोड़, 14वें दिन 8.75 करोड़, 15वें 8.3 करोड़ और 16वें दिन 12.8 का कारोबार किया है।
विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने पहले दिन 6.25 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 10.3 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़, पांचवे दिन 3.5 करोड़, छठवे दिन 3.25, सातवें दिन 3 करोड़, आठवें दिन 3.5 करोड़, नौवे दिन 6.75 करोड़, दसवे दिन 7.5 करोड़, 11वें दिन 2.15 करोड़, 12वें दिन 2.45 करोड़, 13वें दिन 2 करोड़, 14वें दिन 1.65 करोड़, 15वें दिन 2.25 करोड़ और 16वें दिन 4.5 का कारोबार किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: