Ranbir Kapoor Angry on Paparazzi Video: कोई भी स्टार अगर कहीं जा रहा है या किसी इवेंट में हिस्सा ले रहा है, तो भला वो पैपराजी के नजरों से कैसे चूक सकता है। कोई भी सितारा हो, कोई भी जगह हो, पैप्स की कैमरे की नजर हर किसी पर रहती है। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पैप्स की वजह से कुछ स्टार्स अनकंफर्टेबल हो जाते हैं और उन पर भड़क जाते हैं। ऐसा ही कुछ अब रणबीर कपूर के साथ हुआ है। रणबीर कपूर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पैपराजी पर गुस्सा करते दिखें रणबीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जब रणबीर, आलिया के साथ अपनी कार की ओर जा रहे होते हैं, तो उस वक्त पैपराजी कैमरा लेकर बेहद आगे तक आ जाते हैं और रणबीर का गुस्सा फूट जाता है।
क्या कर रहे हो आप लोग, क्या कर रहे हो?
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर एकदम से पैप्स से कहते हैं कि क्या कर रहे हो आप लोग, क्या कर रहे हो? और पैप्स का साइड करते नजर आए। वीडियो में पीछे से किसी के सॉरी बोलने की आवाज आती है कि सॉरी सर। इसके बाद रणबीर अपनी कार में बैठ जाते हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि इसके बाद पैप्स आपस में भी कुछ कहते हुए बहस करते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रणबीर कपूर के इस वीडियो को पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत बढ़िया आरके। दूसरे यूजर ने लिखा कि पैपराजी को इन्हें जाने देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि पैप्स कार में घुस रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा कि पैप्स को बैन कर देना चाहिए, अगर इस तरह से करना है। एक और यूजर ने लिखा कि ये किस तरह का बिहेवियर है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
आलिया भट्ट के साथ थे रणबीर कपूर
गौरतलब है कि हाल ही में सोनी राजदान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर रणबीर अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ डिनर के लिए गए थे। इस दौरान जब रणबीर, आलिया के साथ वापस आ रहे थे, तो पैप्स उनकी कार के पास और तभी रणबीर का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि बहुत कम ऐसा होता है कि रणबीर किसी पर गुस्सा करते हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को कब टपका दे, जेल में बंद आदमी का क्या भरोसा, राकेश टिकैत की सलाह
संबंधित खबरें
'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
2 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
4 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
7 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
20 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines