Salman Khan को कब टपका दे, जेल में बंद आदमी का क्या भरोसा, राकेश टिकैत की सलाह

Rakesh Tikait on Salman Khan-Lawrence Bishnoi Controversy: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद को लेकर इस वक्त हर तरफ बातें हो रही हैं। इस मामले पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। अब इस विवाद में किसान नेता राकेश टिकैत की भी एंट्री हो गई है।

Rakesh Tikait, Salman Khan, Lawrence Bishnoi

Rakesh Tikait, Salman Khan, Lawrence Bishnoi

Rakesh Tikait on Salman Khan-Lawrence Bishnoi Controversy: बाब सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। आए दिन इस मामले पर कोई ना कोई नेता या मंत्री अपनी राय रख देता है। अब इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत की एंट्री हो गई है। जी हां, राकेश टिकैत ने भी सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

सलमान-लॉरेंस विवाद में राकेश टिकैत की एंट्री

दरअसल, हाल ही में राकेश टिकैत से इस मामले पर ABP से बात की। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि ये समाज से जुड़ा एक मामला है और अगर समाज से जुड़ा मामला है, तो उनको (सलमान खान) माफी मांग लेनी चाहिए। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि उनके समाज के किसी भी मंदिर में जाकर कह दें कि भूल-चूक हमारे से हुई, तो उस समाज का भी सम्मान रह जाएगा। नहीं, तो जेल में बंद है, बदमाश आदमी का क्या पता, कब-कहां टपकवा दें।

विज्ञापन

समाज का भी सम्मान रह जाएगा- राकेश

इसके बाद टिकैत ने कहा कि कार्रवाई तो कौन करेगा और जेल में बंद वाले के लिए कौन करेगा। वो कह रहा है कि मैं हीरो को मारूंगा और मुंबई में उस हीरो की सिक्योरिटी बढ़ाई हुई है। जहां भी बिश्नोई समाज का मंदिर है वहां जाकर सॉरी फील कर लें। कोई चीज अगर हो गई है, तो माफी मांग लें, इसमें समाज का भी सम्मान रह जाएगा।

विज्ञापन

लड़ाई अगर खत्म हो जाए… राकेश

इस मामले पर बात करते हुए टिकैत ने आगे कहा कि जो जंगली जानवर होते हैं और खासकर जो हिरण है, वो उनका संरक्षण करते हैं। वो पशु प्रेमी भी हैं और पर्यावरण प्रेमी भी हैं और उनके बड़े मंदिर वहां पर बने हुए हैं, तो वहां पर चले जाए। लड़ाई अगर खत्म हो जाए, तभी ठीक है। राकेश टिकैत का ये बयान सामने आने के बाद अब इस पर लोगों ने भी अपनी राय रखनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

काले हिरण की हत्या को लेकर चल रहा है विवाद

गौरतलब है कि सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच सालों से काला हिरण की हत्या को लेकर दुश्मनी चली आ रही है। काला हिरण बिश्नोई समाज के लिए पूज्यनीय है। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि सलमान खान, काले हिरण की हत्या के लिए उनके समाज के मंदिर में आकर माफी मांग लें और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली

बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है। इस हत्या के बाद से ही सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। बाबा के मर्डर के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ