विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकाल का आशीर्वाद मांगने पहुंचे। हालांकि मंदिर में जाने से पहले हिंदू संगठनों ने मंदिर के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन मंदिर में प्रवेश न देने को लेकर काले झंडे दिखाने के इरादे से आए थे। पुलिस ने हंगामे के बाद उन्हें खदेड़ दिया। उनका कहना था कि रणबीर कपूर ने गौ माता को लेकर अश्लील बयान दिया है। बीफ खाने वालों को महाकाल के मंदिर में प्रवेश न दिया जाए।
अभी पढ़ें – Video: उर्फी जावेद ने बोल्ड लुक से मचाई सनसनी, बैकलेस ड्रेस में दिए सिजलिंग पोज
उज्जैन पहुंचे रणबीर, आलिया भट्ट और ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी को महाकाल दर्शन से पहले ही हिंदू संगठन बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शंख द्वार पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रणबीर, आलिया को काले झंडे दिखाने और मंदिर में प्रवेश से रोकने पहुंचे थे। गनीमत यह रही कि आलिया रणवीर के मंदिर में आने से पहले ही यह विवाद उठा। इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मंदिर के गेट से खदेड़ा।
अभी पढ़ें – Monalisa: मोनालिसा का असली नाम जान रह जाएंगे दंग, जानें क्यों एक्ट्रेस ने बदली पहचान
दरअसल मंगलवार को फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी और उनकी टीम महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने महाकाल गर्भग्रह में बाबा के दर्शन किए। हंगामे के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दर्शन करने नहीं पहुंच पाए।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines