Monalisa Real Name: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। क्या आपको पता है कि मोनालिसा का असली नाम क्या है? चलिए आज जानते हैं मोनालिसा के निजी जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें:

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनालिसा का असली नाम

दरअसल, बहुत कम लोगों को पता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में मोनालिसा के नाम से फेमस एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) है। हालांकि इंडस्ट्री में लोग उन्हें मोनालिसा के नाम से ही पहचानते हैं। एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि इंडस्ट्री में एंट्री उनके लिए आसान नहीं थी।

विज्ञापन

ऐसे बदला नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने संस्कृत में बीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस पार्ट टाइम कई टीवी शोज और वीडियो एल्बम में मॉडल का काम करने लगी। इस दौरान उनकी पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ने लगी।इस वक्त उनके अंकल ने उन्हें मोनालिसा का नाम दे दिया।ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने तब से अपना नाम ‘अंतरा’ से मोनालिसा कर लिया।

विज्ञापन

मोनालिसा से बनी अंतरा बिस्वास

तब से अंतरा बिस्वास भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा के नाम से जानी जाने लगीं। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी, तेलुगू, बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) में नजर आ चुकी हैं।

विक्रांत सिंह संग रचाई शादी

विज्ञापन

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनदिनों वो अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) के साथ स्टार प्लस के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) में नजर आ चुकी हैं। फैन्स को पहली बार विक्रांत और मोनालिसा की लव स्टोरी को करीब से जानने का मौका मिला रहा है। दर्शकों को एक्ट्रेस और विक्रांत की केमिस्ट्री खूब पसन्द आई।स्टार कपल यह शो नहीं जीत पाया लेकिन फैंस के दिल में उन्होंने खास जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ