Ranabaali Collection Day 1: राहुल सांकृतियन की विजय देवरकोंडा (Vijay Deverconda) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म राणाबली बीते शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिएक्शंस मिल रहे हैं. फिल्म की शुरुआत धीमी रही है. इस फिल्म में विजय-रश्मिका शादी के बाद पर्दे पर पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं. फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृतियन हैं और यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जो ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौर पर आधारित है और 1876-78 के मद्रास अकाल की घटनाओं से प्रेरित है.
यह भी पढ़ें – Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
पहले दिन राणाबली ने कितनी कमाई की
Sacnilk की जानकारी के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ की कमाई की है, वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 16.50 करोड़ कमाए हैं. भारत में पहले दिन फिल्म के 2,515 शोज चले हैं और ओक्यूपेंसी रेट 57% रहा है.
पिछली फिल्मों से कम रही ओपनिंग
राणाबली की ओपनिंग विजय देवरकोंडा की अन्य फिल्मों से पीछे रही है और राणाबली का ओपनिंग कलेक्शन (Ranabaali Opening Collection) अन्य फिल्मों के शुरुआती रिलीज कलेक्शन से कम रहा है. साल 2025 में आई फिल्म किंग्डम ने पहले दिन 15 करोड़ की कमा की थी और साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म लाइजर ने पहले दिन 15.95 करोड़ कमाए थे. हालांकि, राणाबली ने फिल्म द फैमिली स्टार से ज्यादा कमाई की है जिसने पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई की थी.
विजय-रश्मिका की साथ तीसरी फिल्म है राणाबली
राणाबली विजय और रश्मिका की एकसाथ की गई तीसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में एक साथ काम किया है. फिल्म राणाबली इसलिए भी खास है कि शादी के बाद दोनों एक्टर्स की यह एकसाथ की गई पहली फिल्म है. एक्टर्स की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करत हैं. देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई में भी दर्शकों का प्यार दिखेगा या नहीं.
यह भी पढ़ें: ‘2 साल का घी मुफ्त…’, कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने खोला खूबसूरती का राज; सैफ अली खान ने ली चुटकी!
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines