Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. रणबीर कपूर ‘राम’ के अवतार में छाए हुए हैं. वहीं साई पल्लवी और यश ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा था. वहीं अब रिलीज होते ही फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इसके साथ ही फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, इसकी डिटेल्स भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म किस ओटीटी पर दस्तक देगी.
सिनेमाघरों में छाई ये फिल्म
सिनेमाघरों में ये फिल्म आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हुई है. रिलीज होते ही ये चर्चाओं में छा गई है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के म्यूजिक तक की खूब तारीफ की जा रही है. हर कोई सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी की तारीफ ही कर रहा है. इस फिल्म को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में बड़े लेवल पर रिलीज किया गया है. फिल्म का जब प्रीमियर हुआ था, तभी भी फैंस ने इसे काफी पसंद किया था और पॉजिटिव रिव्यू ही दिए थे.
यह भी पढ़ें: Ramayana में ‘हनुमान’ बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने फैंस का जीता दिल
किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के क्रेडिट सीन में फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी ये भी रिवील कर दिया गया है. दरअसल ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये रिवील कर दिया गया है. फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ ने 100 करोड़ किए पार, एडवांस बुकिंग में मेकर्स की कराई चांदी-चांदी!
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था, जिसके बाद अब सबकी निगाहें फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई पर है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और कुणाल कपूर जैसे कई सितारे शामिल हैं.
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines