हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता फैंस का दिल; यहां देखें वीडियो

Ramayana Film New Song Mangal Rang:’रामायणम्’ फिल्म का दूसरा गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हो चुका है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है और ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है.

विज्ञापन
'मंगल रंग' गाने को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है. Image Credit- T-Series

Ramayana Mangal Rang Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘मंगल रंग’ है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में सजे इस गाने में भगवान राम और मां सीता का प्यार और उनके रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. इस म्यूजिकल पेशकश के साथ दर्शकों को न सिर्फ फिल्म की दुनिया की झलक देखने मिली, बल्कि साथ में भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलों को भी दिखाया गया है. बता दें, गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को मां सीता के रूप में देखा जा रहा है. दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर बहुत ही अच्छी लग रही है. बता दें, यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राम-सीता की शादी की दिखी खूबसूरत झलक

‘मंगल रंग’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं. गाने की शुरुआत मिथिला के शानदार नजारों से होती है, जहां मां सीता के स्वयंवर और विवाह की झलक दिखाई देती है. इसके बाद राम और सीता की जिंदगी से जुड़े कुछ पल भी देखने को मिलते हैं. गाने में सिर्फ खुशियां ही नहीं, बल्कि राम और सीता के रिश्ते में मौजूद प्रेम और भरोसे को भी दिखाया गया है. अयोध्या से लेकर वनवास के सफर तक की झलक गाने को और खास बनाती है. 

विज्ञापन

5 भाषाओं में रिलीज हुआ ‘मंगल रंग’

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ (Ramayana) से एक और गाना रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने ‘मंगल रंग’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया है. हिंदी वर्जन में इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है और बाकी भाषाओं में इस गाने को अलग-अलग सिंगर ने गया है. इसलिए यह गाना देश के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से सुना और देखा जा सकता है. 

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज का चला जादू 

इस गाने को खास बनाने के लिए अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. दोनों की सुरीली आवाज गाने को और इमोशनल बना रहा है. बाकी गाने का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि हिंदी गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. संगीत में पारंपरिक धुनों का एहसास भी मिलता है, जो राम-सीता की शादी को और खास बनाता है. 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज करने का प्लान है.

इसे भी पढ़ें- Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड की एंट्री से बदलेगा माहौल, लव गिल से करेंगी तीखे सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola