हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ramayana Advance Booking: रिलीज से 3 दिन पहले 'रामायण' ने 50 करोड़ किए पार, एडवांस बुकिंग में कितने बिके टिकट?

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म की रिलीज में अभी 3 दिन बचे हैं और जल्द ही ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देगा. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका (pic credit- imdb)

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. वहीं अभी फिल्म की रिलीज में 3 दिन का समय और है, तब तक एडवांस बुकिंग में और उछाल देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर अभी से फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 54 करोड़ की कमाई कर ली है. बिना ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 43.46 करोड़ है. फिल्म की अब तक की ऑक्यूपेंसी 15% है. इसके साथ ही फिल्म के शोज अब तक 39,650 बुक हो चुके हैं. वहीं अब तक फिल्म के टिकट 12.84 लाख बुक हो चुके है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ता हुआ दिखाई देगा. वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है.

यह भी पढ़ें: Haiwaan OTT Release: सिनेमाघरों बाद OTT पर दस्तक देने जा रही ‘हैवान’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

विज्ञापन

इन जगहों पर हुई सबसे ज्यादा कमाई

वहीं अब तक फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में हुई है. दिल्ली में अब तक फिल्म ने 8.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं मुंबई में 7.38 करोड़, बेंगलुरु में 6.55 करोड़, हैदराबाद में 3.32 करोड़ और पुणे में 2.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं आंकड़ों के मुताबिक ये तो साफ है कि फैंस इस फिल्म को देखने के लिए कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 18 दिनों में ‘जेलर 2’ ने 800 करोड़ किए पार, रजनीकांत की फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणबीर कपूर की ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ-साथ और भी सितारे हैं. इनमें रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन और सनी देओल जैसे सितारे शामिल हैं. ये सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट जहां 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रहा है, तो वहीं दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola