हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ramayana Advance Booking: रिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, बिक गए 92 हजार से ज्यादा टिकट

Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ ने रिलीज से 15 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में तहलका मचा दिया है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने 92 हजार से ज्यादा टिकट्स बुक कर लिए हैं. चलिए जानते हैं अभी तक एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका (Pic Credit- Instagram worldoframayana)

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म के दोनों ट्रेलर्स पर ऑडियंस ने खूब प्यार भी लुटाया. हाल ही में ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले यश का तांडव डांस रिलीज किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इन दिनों फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में हैदराबाद में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया. इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. वहीं ‘रामायण’ ने रिलीज से 15 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं अब तक फिल्म के कितने टिकट्स बिक चुके हैं.

कितने बिके टिकट्स?

‘रामायण: पार्ट 1’ के मेकर्स ने बीते दिन दशहरे के मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की. इस बात की जानकारी मेकर्स ने ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर कर दी. वहीं महज 1 दिन में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाका कर दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से 15 दिन पहले फिल्म के अभी तक 92,659 टिकट्स बिक चुके हैं. वहीं अभी तो ये शुरुआत है, आगे-आगे ये आंकड़ा और बढ़ता नजर आने वाला है.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने रॉयल अंदाज में दिखाई बेटी ‘देवी’ की झलक, दुआ संग फैमिली फोटो वायरल

विज्ञापन

कितनी हुई कमाई?

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के अभी तक 3,543 शोज बुक हो चुके हैं. साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी 12% है. वहीं फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 3.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 5.44 तक पहुंच गया है. सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र और दिल्ली में हुई है. दिल्ली में एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म ने 1.52 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अभी तक 1.59 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे; आरोपों को बताया गलत

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म?

बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. इसके साथ ही माता सीता का किरदार साई पल्लवी, रावण का किरदार यश, लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे और राजा दशरथ का किरदार अरुण गोविल निभा रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय जैसे कई सितारे भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola