Ramadan 2025: रमजान का महीना शुरू हो गया है। पूरे देश में रमजान का अलग ही जश्न देखने को मिल रहा है। हर कोई बेहद एक्साइटेड और खुश नजर आ रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज भी फैंस को रमजान की मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं। कोई शुक्र मना रहा है तो कोई दुआएं मांग रहा है। तो चलिए जानते हैं, किस एक्टर ने सोशल मीडिया पर कैसे रमजान की मुबारकबाद दी?
Hina Khan
हिना ने रमजान पर क्या कहा?
हिना खान ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘अंदर से हम सब अलग-अलग तरह से टूटे हुए हैं। रमजान हम सभी के लिए हीलिंग का महीना बने अमीन।’ हिना ने फैंस को चांद मुबारक भी कहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने अल्लाह से अच्छी सेहत की भी दुआ मांगी है।’ हिना खान के अलावा अरबाज खान ने एक खूबसूरत-सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए लोगों को ‘चांद मुबारक’ कहा है।
Soha Ali Khan
Munawar Faruqui
कुरान पढ़ते दिखे अब्दु रोजिक
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘ये महीना आपके लिए कभी न खत्म होने वाली ब्लेसिंग्स और खुशियां लेकर आए। रमजान मुबारक।’ मुनव्वर फारूकी ने चांद की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘रमजान करीम। दुआ में खास याद।’ वहीं, ‘लाफ्टर चीफ्स सीजन 2’ (Laughter Chefs 2) के कंटेस्टेंट्स अब्दु रोजिक ने कुरान पढ़ते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे सभी भाइयों और बहनों को रमजान मुबारक। अल्लाह आपके सभी फास्ट, प्रार्थनाओं और दुआओं को स्वीकार करें। ये महीना दुनिया में शांति, प्यार और समझ लाए।’
यह भी पढ़ें: Munmun Dutta को Celebrity MasterChef के लिए किया गया था अप्रोच? क्या थी बबिता जी के इंकार की वजह?
विवियन डीसेना ने लिखी खास बातें
‘बिग बॉस’ फेम एक्टर विवियन डीसेना ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को खास मैसेज दिया है। विवियन ने लिखा, ‘सभी को रमजान मुबारक! ये महीना सिर्फ फास्ट के बारे में नहीं है, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने, माफी मांगने और दयालुता फैलाने के बारे में है। आइए इस समय को बढ़ने और देने में लगाएं- चाहे वो किसी जरूरतमंद के लिए दुआ हो, एक मुस्कुराहट हो जो किसी को खुश करे, या कम भाग्यशाली लोगों के साथ खाना बांटना हो। अच्छाई का हर छोटा काम गिना जाता है।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines