Elvish Yadav इस बॉलीवुड हसीना से करना चाहते थे शादी, बोले- 'अब तो उनके बच्चे..'

Elvish Yadav Podcast: यूट्यूबर एल्विश यादव अपने पॉडकास्ट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनके पॉडकास्ट में प्रतीक सहजपाल शामिल हुए। इस दौरान एल्विश ने उनके सामने बताया कि वह किस बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे?

elvish yadav wanted to marry alia bhatt revealed podcast pratik sehajpal

Elvish Yadav File Photo

विज्ञापन

Elvish Yadav Podcast: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत ज्यादा पर्सनल रखना पसंद करते हैं। उनके अफेयर रूमर्स की चर्चा कई बार गॉसिप गलियारों में हुई है लेकिन एल्विश ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब अपने पॉडकास्ट में एल्विश ने रिवील किया है कि वह किस हसीना से शादी करना चाहते थे? साथ ही बताया कि हालांकि अब उस एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है और बच्चे भी हो गए हैं।

किस हसीना से करना चाहते थे शादी?

बता दें कि हाल ही में एल्विश के पॉडकास्ट ‘द लिटिल अड्डा कंपनी’ में प्रतीक सहजपाल शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने फिटनेस, रिलेशनशिप से लेकर कई सारे मुद्दों पर बात की। जब एल्विश ने प्रतीक से पूछा कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन सी हैं? इस पर प्रतीक कहते हैं कि ‘उन्हें आलिया भट्ट पसंद हैं। वह काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं।’ तभी एल्विश यादव कहते हैं, ‘मुझे भी वो पसंद हैं लेकिन अब तो उनकी शादी हो गई। बच्चे भी हो गए हैं।’

विज्ञापन

प्रतीक सहजपाल आगे कहते हैं, ‘आलिया भट्ट की शादी से हमें क्या फर्क पड़ता है? हमे कौना सा शादी करनी थी।’ इस पर एल्विश कहते हैं, ‘मुझे तो आलिया भट्ट से शादी करनी थी लेकिन अब उनकी हो चुकी है।’ इसके बाद यूट्यूबर कहते हैं कि ‘अरे यार ये टॉपिक क्यों छेड़ दिया? सॉरी रणबीर भाई।’

जब आलिया से कहा था आई लव यू

बता दें कि जिस वक्त आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल हुई थीं। उसके कुछ समय बाद आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर Ask Me Anything सेशन रखा था। इस दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से सवाल किया था कि ‘एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए?’ इस पर आलिया ने लिखा था, ‘Systummm’ साथ में दो हार्ट इमोजी बनाए थे।’ एक्ट्रेस के इस जवाब का स्क्रीनशॉट एल्विश यादव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया था और 3 हार्ट इमोजी बनाकर लिखा था, ‘आई लव यू।’

विज्ञापन

एल्विश यादव का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि एल्विश यादव इन दिनों एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस में बतौर गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह कलर्स के कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में खाना पकाने और लोगों को हंसाने का टैलेंट भी दिखा रहे हैं। वहीं प्रतीक सहजपाल के बारे में बात करें तो जल्द ही वह कथित तौर पर एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ एडिन रोज होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ