अभिनेता राम कपूर को अपने नए शो ‘मिस्त्री’ के प्रमोशन के दौरान कुछ गलत और आपत्तिजनक बातें कहने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रमोशन और मार्केटिंग टीम के कुछ सदस्यों को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिससे वहां मौजूद लोग असहज हो गए। इसके बाद उन्हें शो की प्रमोशन से हटा दिया गया और अगले दिन उनकी सह-कलाकार मोना सिंह ने अकेले ही इंटरव्यू किए।
क्या हुआ प्रमोशन के दौरान?
‘मिस्त्री’ का प्रमोशन पिछले गुरुवार को मुंबई के एक होटल में हुआ था, जहां राम कपूर और मोना सिंह ने कई मीडिया इंटरव्यू दिए। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, राम कपूर ने शो की मार्केटिंग टीम के एक पुरुष सदस्य के बारे में कई बार ऐसा कहा जैसे वह उसे चूमना चाहते हों। उन्होंने ये भी मजाक में कहा कि उनकी मां को उन्हें जन्म देने के बजाय सो जाना चाहिए था। एक पत्रकार के सामने उन्होंने ‘गैंग-रेप’ जैसा शब्द मजाक में इस्तेमाल किया और यौन संबंधों से जुड़ी बातें भी कहीं।
उन्होंने वहां मौजूद कुछ महिला स्टाफ के कपड़ों पर भी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि अगर वे मेरी नजर में हैं, तो मैं कैसे न देखूं?’ एचटी के रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही ये इंटरव्यू खत्म हुए, उस शाम को ही यह मामला टीम के अंदर उठाया गया।
राम कपूर को प्रमोशन से क्यों हटाया गया?
अगले दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ मोना सिंह ने मीडिया इंटरव्यू किए। एक सूत्र ने बताया कि जैसे ही मामला गंभीर होता गया, तो राम कपूर को प्रमोशन से हटाने का फैसला लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि शो के प्लेटफॉर्म, जियो हॉटस्टार ने साफ कहा है कि वे अपने कार्यस्थल पर सभी को सम्मान और सुरक्षा देना प्राथमिकता मानते हैं। इसलिए जब आधिकारिक शिकायत की गई, तो तुरंत कदम उठाया गया।
ये भी पढ़ें- दुबई एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार के बाद घर लौटे विनीत कुमार सिंह, एक्टर ने कहा- ‘कुछ पता नहीं था’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
4 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines