News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
एक्टर विनीत कुमार सिंह, उस समय दुबई में थे जब मध्य पूर्व में कुछ जगहों पर हवाई रास्ते बंद करने की खबर आई थी, लेकिन अब सही-सलामत मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने न्यूज18 से बातचीत में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे तक उन्हें कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वो दुबई एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही बोर्डिंग शुरू हुई उन्हें राहत मिली, हालांकि फ्लाइट थोड़ी देर से चली।
मुंबई पहुंचने के बाद विनीत ने बताया कि करीब 10 बजे तक कुछ पता नहीं था, लेकिन फिर खबर आई कि बोर्डिंग शुरू हो गई है। फ्लाइट थोड़ी देर से टेक ऑफ हुई लेकिन सफर ठीक-ठाक रहा। एमिरेट्स एयरलाइंस और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ ने बहुत मदद की।
विनीत मंगलवार सुबह लगभग 3:45 बजे मुंबई पहुंचे। उन्होंने फ्लाइट के दौरान एयरलाइंस और एयरपोर्ट स्टाफ के काम की तारीफ की। उनकी फ्लाइट सोमवार रात 9:40 बजे दुबई से रवाना होनी थी।
सोमवार को ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए छह मिसाइलें दागीं। खतरे को देखते हुए कतर ने एहतियात के तौर पर अपना एयरस्पेस कुछ समय के लिए बंद कर दिया। इसी तरह बहरीन और कुवैत ने भी अपने-अपने हवाई रास्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिए।
विनीत ने 2002 में फिल्म पिताह से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने छावा, मुक्काबाज, बॉम्बे टॉकीज और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अग्ली और दास देव में उनके अभिनय की भी काफी तारीफ हुई।
ये भी पढ़ें- KL Rahul के शतक पर Athiya Shetty ने लिखा इमोशनल पोस्ट, Suniel Shetty बोले- ‘दामाद पर है गर्व है’
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।