हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके दूसरे या तीसरे पार्ट तक आ गए हैं। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनका एक ही पार्ट बना है और फैंस उनके दूसरे और तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर फिल्म ‘शोले’ भी इस लिस्ट में आती है, जिसका सिर्फ एक ही पार्ट बना है। अब राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि आखिर ‘शोले 2’ क्यों नहीं बनीं? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
राम गोपाल वर्मा ने की बात
दरअसल, हाल ही में राम गोपाल वर्मा को कोमल नाहटा के शो पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने बातचीत की और बताया कि ‘शोले 2’ क्यों नहीं बनाई गई। ये तो सभी जानते हैं कि ‘शोले’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। राम गोपाल ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास एक कमाल का सीक्वल आइडिया था, जो उन्हें किसी ने दिया था। हालांकि, इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि इसमें इंटरनेशनल एक्शन स्टार जैकी चैन का नाम भी शामिल था।
क्या बोले राम?
राम गोपाल वर्मा ने कोमल नाहटा से बातचीत में कहा कि मशहूर प्रोड्यूसर जी. पी. सिप्पी के पोते साशा सिप्पी ने उनसे शोले के सीक्वल को लेकर कॉन्टैक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि एक आइडिया मेरे पास था और यही ट्रिगर पॉइंट भी था, क्योंकि साशा सिप्पी, जो जी. पी. सिप्पी के पोते हैं, उन्होंने सबसे पहले मुझे कॉल किया और कहा कि उनके पिता इसे बनाना चाहते हैं। उनके पास शोले का सीक्वल बनाने का एक आइडिया है।
फिल्म ‘शोले’
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि ‘शोले’ के सीक्वल की कहानी में जैकी चैन को शामिल करने का आइडिया दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस शख्स ने मुझे कहानी सुनाई, ‘महबूबा महबूबा’ गाने के बाद गब्बर सिंह और हेलेन का एक बच्चा होता है, जो जूनियर गब्बर कहलाता है। फिर जूनियर गब्बर अपने पिता की मौत का बदला लेता है।
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी लीड रोल में
इस बीच वीरू और बसंती अक्सर राधा से मिलने आते रहते हैं। जूनियर गब्बर बसंती को किडनैप कर लेता है और इसमें वो एक जैकी चैन भी चाहता था। शोले में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया भादुरी, संजीव कुमार और अमजद खान (गब्बर सिंह) जैसे दिग्गज कलाकार थे, जिनकी परफॉर्मेंस आज भी लोगों को याद है।
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी-जहीर से सोनाली बेंद्रे तक, सलमान खान की बहन की ईद पार्टी में कौन-कौन आया नजर?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines