सोनाक्षी-जहीर से सोनाली बेंद्रे तक, सलमान खान की बहन की ईद पार्टी में कौन-कौन आया नजर?

ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता के रेस्टोरेंट में एक शानदार पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और कपल्स शामिल हुए। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन इस दौरान नजर आया।

Salman Khan Eid Party

Salman Khan Eid Party

ईद का त्योहार हमेशा से खुशियों और जश्न का प्रतीक रहा है और जब बात बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की हो, तो ये जश्न और भी खास हो जाता है। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने एक शानदार ईद पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई नामी सितारे नजर आए। ये पार्टी अर्पिता खान के रेस्टोरेंट मर्सी में रखी गई थी।

सलमान खान का स्टाइलिश अंदाज

पार्टी में सलमान खान अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में नजर आए। उन्होंने डेनिम शर्ट और जींस पहनी हुई थी, जिसमें उनका कूल लुक देखते ही बन रहा था। उनके साथ उनका पूरा परिवार भी इस पार्टी में शामिल हुआ। अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे, जबकि उनके बेटे अरहान ब्लैक पठानी सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। सलमान की बहन अर्पिता खान भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पहली ईद

इस बार की ईद पार्टी सोनाक्षी सिन्हा के लिए भी खास रही, क्योंकि शादी के बाद उन्होंने पहली बार अपने पति जहीर इकबाल के साथ ये त्योहार मनाया। सोनाक्षी ने लाइट क्रीम कलर का सूट पहना था, जिसमें फ्लोरल डिजाइन बना हुआ था। वहीं, जहीर भी मैचिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों ने पार्टी में कैमरे के सामने कई खूबसूरत पोज दिए, जिससे साफ था कि ये जोड़ी कितनी खुश और उत्साहित थी।

सोनाली बेंद्रे के हाथ में प्लास्टर

90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे भी इस जश्न का हिस्सा बनीं। उन्होंने पिंक कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ में बंधे प्लास्टर ने खींचा। चोट के बावजूद उन्होंने सलमान की ईद पार्टी मिस नहीं की, जिससे उनकी दोस्ती और जुड़ाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉबी देओल की पत्नी तान्या ने लूटी महफिल

बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल भी इस पार्टी में अपने फैशनेबल लुक के कारण चर्चा में रहीं। उन्होंने ऑरेंज कलर की फ्लोरल फ्रील साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनका ये स्टाइलिश अंदाज पार्टी में मौजूद हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा था।

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियां भी आईं नजर

सलमान खान की बहन की इस ईद पार्टी में बॉलीवुड की कई फेमस जोड़ियां भी शामिल हुईं। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख इस पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। रितेश ब्लैक कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि जेनेलिया ने मिरर वर्क वाला ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट पहना था। दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

शमिता शेट्टी का ग्रेसफुल लुक

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी इस पार्टी में शिरकत की। उन्होंने ऑफ-व्हाइट कलर का सूट पहना था, जिसमें वो बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

ईद पार्टी बनी सेलिब्रिटी मीटिंग पॉइंट

सलमान खान और उनकी परिवार की ये ईद पार्टी सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े सितारों के मिलने का भी बहाना बन गई। इस मौके पर हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आया और फेस्टिव वाइब्स को एंजॉय किया। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान की ये ईद पार्टी बॉलीवुड की सबसे चर्चित इवेंट्स में से एक रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ