हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar को टक्कर देने आ रहे Ram Gopal Varma, मोहित सूरी संग किया नई फिल्म का ऐलान, दाऊद-छोटा राजन की होगी कहानी

मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म को ‘धुरंधर’ से भी बड़ी मूवी बनाने का दावा किया है. इसके लिए उन्होंने ‘सैयारा’ के डारेक्टर मोहित सूरी से हाथ मिलाया है.

विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा ने मोहित सूरी संग किया नई फिल्म का ऐलान (PIC-IMDb)

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सैयारा फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी संग एक दिलचस्प  कोलेबोरेशन का ऐलान कर दिया है. हालांकि, अभी तक उनके नए प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है. लेकिन इस फिल्म का स्क्रीनप्ले Ram gopal Verma लिखने वाले हैं और को-प्रोड्यूस करने वाले हैं. वहीं इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट करने वाले हैं.

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फिल्ममेकर मूवी को लेकर हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसमें  उन्होंने साफ किया है कि इस मूवी में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के अलग होने के समय की है कि कहानी देखने को मिलने वाली है. इस बारे में फिल्ममेकर ने सोमवार को जानकारी दी है. फिल्म में दोनों के अलगाव की कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसमें भारतीय खुफिया एजेंसियों की भी भूमिका देखने को मिलने वाला है. आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर साफ किया है कि ये मूवी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से भी बड़ी होने वाली है. इतना ही नहीं फिल्ममेकर ने आगे कहा है कि यह मूवी सत्या से भी ज्यादा करीब होने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे नहीं पता था उनकी शादी…’, नीलम कोठारी ने Govinda संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन पर बनेगी फिल्म?

आपको बता दें कि इस मूवी को राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी एक साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं. इसे लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है और मूवी की कहानी के बारे में जानकारी भी दी है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन बनाई जाएगी और इसमें देखने को मिलेगा कि आखिर दोनों किस कारण अलग हुए थे. बता दें कि यह सौत्या नाम के एक इंसान से भी जुड़ा हुआ है. इस मूवी में आपको साल 1993 के सीरियल धमाकों के बाद कई तरह की घटनाएं थी. फिल्म में यह भी देखने को मिलने वाला है.

राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी के इस मूवी में आपको अपराध की दुनिया और खुफिया ऑपरेशन्स और मुंबई के अंडरवर्ल्ड का इतिहास भी देखने को मिलने वाला है. वहीं राम गोपाल वर्मा ने इस मूवी की कहानी को लेकर मोहित सूरी के नजरिए की जमकर तारीफ भी की है. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि मोहित की फिल्म ‘धुरंधर’ के से बड़ी होने वाली है और इसे बड़े पैमाने पर होगी और दिल से ‘सत्या’ की तरह जमीन से जुड़ी होगी’ लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मूवी के स्टार कास्ट, रिलीज डेट और फिल्म के टाइटल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola