Ram Gopal Varma Reacts On Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की दशहरे की रात हत्या कर दी गई। बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी ले ली है। अभी तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले की तेजी से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द बाकी आरोपी भी पकड़े जा सके। राज्य सरकार ने भी पुलिस को तेजी से जांच करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाबा सिद्दीकी के निधन से उनका परिवार और बॉलीवुड जगत सदमे में हैं।
बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राम गोपाल वर्मा ने दिया रिएक्शन
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया में हडकंप मच गया है। ऐसे में अब बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का भी इस केस पर रिएक्शन सामने आया है। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीधे तंज कस्ते हुए ऐसा ट्वीट दागा है जिसके बाद हर किसी का अटेंशन उन्हीं के पोस्ट पर चला गया। पहले देख लेते हैं आखिर राम गोपाल वर्मा ने क्या लिखा है?
वायरल हुआ ट्वीट
डायरेक्टर ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक वकील जो गैंगस्टर बन गया, एक सुपरस्टार को मार हिरण की मौत का बदला लेना चाहता है और चेतावनी के तौर पर अपने 700 लोगों के गैंग को, जिसे उसने फेसबुक से भर्ती किया था, उन्हें आर्डर देता है कि पहले एक बड़े राजनेता को मार दो जो स्टार का करीबी दोस्त है। पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती क्योंकि वो जेल में सरकार की प्रोटेक्शन में है और उसका स्पोकपर्सन विदेश से बोलता है। अगर कोई बॉलीवुड राइटर ऐसी स्टोरी लेकर आता तो वे उसे अब तक की सबसे अविश्वसनीय और हास्यास्पद कहानी लिखने के लिए पीटेंगे।’
यह भी पढ़ें: Anupamaa में एक साथ हुई 9 स्टार्स की एंट्री, 15 साल के लीप से बदल गई पूरी कहानी
कत्ल के बाद कसा तंज
अब राम गोपाल वर्मा ने इस ट्वीट में कहीं भी सलमान खान (Salman Khan) और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके ट्वीट से साफ समझ आ रहा है कि यहां वो इन दोनों की दुश्मनी की बात कर रहे हैं। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद उन्होंने बॉलीवुड और सरकार दोनों को ही निशाने पर ले लिया है। अब उनके इस ट्वीट के बाद क्या बवाल होता है वो देखना होगा।
संबंधित खबरें
'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
1 hr agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
4 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
5 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
6 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
6 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines