RGV Shared Old Photo with Vijay: थलपति विजय की पार्टी TVK की प्रचंड जीत ने सबको हैरान कर दिया. तमिलनाडु की जनता ने अपने एक्टर को प्रतिनिधि के रूप में चुना है. इस विधानसभा चुनाव में विजय की जीत ने सिर्फ उनके फैंस को खुशी नहीं दी बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सारे लोग विजय की जीत में बेहद खुश हुए. हाल ही में निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी थलपति विजय की जीत को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने पुरानी तस्वीर साझा कर खुशी जताई और राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया.
यह भी पढ़ें: 15 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने किया 300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन, आज ही के दिन हुई थी रिलीज
पुरानी तस्वीर की शेयर
राम गोपाल वर्मा ने विजय के साथ अपनी एक सालों पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने विजय के लिए अपना सम्मान और प्यार जताया. अपनी पोस्ट में RGV ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि विजय की जीत ने दशकों से चले आ रहे DMK और AIADMK के वर्चस्व को हिला कर रख दिया है. उन्होंने संकेत दिया कि अब तमिलनाडु में ‘द्रविड़ राजनीति’ के पुराने युग का अंत और एक नए युग की शुरुआत हो रही है.
विजय को बताया असली सुपरस्टार
राम गोपाल वर्मा ने थलपति विजय को असली सुपरस्टार बताया है. उन्होंने विजय की तुलना अन्य सुपरस्टार्स से करते हुए बताया कि विजय सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि जमीन के भी जननायक हैं. चुनावों में उनकी जीत इस बात का प्रमाण है.
यह भी पढ़ें: भूतिया महल में छिपा सालों पुराना राज, जिसने बॉलीवुड में शुरू किया डर का असली खेल, 1972
सोशल मीडिया पर मची हलचल
थलपति विजय की इस चुनावी जीत से वैसे भी फैंस बेहद खुश हैं. सिर्फ राम गोपाल ने ही नहीं बल्कि अन्य हस्तियों ने भी जीत की बधाई दी. जैसे कि संदीप रेड्डी वांगा, आदि. विजय की इस सफलता से पूरा टॉलीवुड खुशी से झूम रहा है.
यह भी पढ़ें: थलपति का फेवरेट ‘विजय मेनू’, मटन बिरयानी से सक्कराई पोंगल तक, ये हैं Thalapathy Vijay के
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines