भूतिया महल में छिपा सालों पुराना राज, जिसने बॉलीवुड में शुरू किया डर का असली खेल, 1972 में बनी थी अब तक की सबसे डरावनी फिल्म

Scariest Indian Movie in 1972: अगर आप बॉलीवुड हॉरर देखने के शौकीन हैं, तो 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. बिना कुछ बड़े इफेक्ट्स के बावजूद इसे बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म कहा जाता है.

do gaz jameen ke neeche
1 / 7
do gaz jameen ke neeche

Scariest Indian Movie in 1972: अगर आप बॉलीवुड हॉरर देखने के शौकीन हैं, तो 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. बिना कुछ बड़े इफेक्ट्स के बावजूद इसे बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म कहा जाता है.  

विज्ञापन

बॉलीवुड हॉरर फिल्में

बॉलीवुड हॉरर फिल्में2 / 7

बॉलीवुड में कई सारी हॉरर फिल्में बन चुकी हैं. मगर कई लोगों को हॉलीवुड हॉरर ज्यादा पसंद आता है. लेकिन आप इस गलतफहमी में ना रहे. बॉलीवुड के पास भी खतरनाक हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें देखने के बाद आप रात में चैन से सो नहीं पाएंगे.

विज्ञापन

1972 की सबसे डरावनी फिल्म

1972 की सबसे डरावनी फिल्म3 / 7

बॉलीवुड में 1972 को 'दो गज़ ज़मीन के नीचे' रिलीज हुई, जो हॉरर के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई. इसे भारत की लोकप्रिय हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है. इसमें हवेली और खंडहर के भूतिया कॉन्सेप्ट दिखा गया है.

रामसे ब्रदर्स का उदय

रामसे ब्रदर्स का उदय4 / 7

इसी फिल्म से मशहूर रामसे ब्रदर्स (Ramsay Brothers) की शुरुआत हुई थी. उन्होंने हॉरर फिल्मों का एक ऐसा फॉर्मूला तैयार किया जिसमें पुरानी हवेलियां, खंडहर, कब्रें और डरावने चेहरे शामिल थे.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी5 / 7

इस फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसकी अपनी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर मार देते हैं. उसे 'दो गज़ ज़मीन के नीचे' दफना दिया जाता है, लेकिन वह एक 'जॉम्बी' (मरे हुए इंसान) के रूप में वापस लौटता है अपना बदला लेने के लिए.

कम बजट में किया बड़ा धमाका

कम बजट में किया बड़ा धमाका6 / 7

इस फिल्म को बनने में सिर्फ 3.5 लाख रुपए लगे थे. लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर उस जमाने में 45 लाख से ज्यादा की कमाई की थी. उस समय के हिसाब से यह बड़ी फिल्म मानी गई.

विज्ञापन

डर का शुरू हुआ असली खेल

डर का शुरू हुआ असली खेल7 / 7

बता दें कि 1970 के दशक में जब लोग सिर्फ प्रेम कहानियों के आदी थे, तब इस फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक और मेकअप ने दर्शकों को सिनेमाघरों में कांपने पर मजबूर कर दिया था. इसमें भयंकर डरावने सीन्स दिखाए गए हैं. आप इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. इसे 5.6 IMDb रेटिंग मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन