'DMK को खत्म…' थलपति विजय की जीत पर बेहद खुश हुए राम गोपाल वर्मा, पुरानी तस्वीर शेयर कर लुटाया प्यार

Ram Gopal Varma on Vijay Win: थलपति विजय की जीत पर सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी बेहद खुश है. फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने विजय के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्टर को जीत की बधाई दी है.

Thalapathy Vijay election victory

Thalapathy Vijay election victory

RGV Shared Old Photo with Vijay: थलपति विजय की पार्टी TVK की प्रचंड जीत ने सबको हैरान कर दिया. तमिलनाडु की जनता ने अपने एक्टर को प्रतिनिधि के रूप में चुना है. इस विधानसभा चुनाव में विजय की जीत ने सिर्फ उनके फैंस को खुशी नहीं दी बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सारे लोग विजय की जीत में बेहद खुश हुए. हाल ही में निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी थलपति विजय की जीत को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने पुरानी तस्वीर साझा कर खुशी जताई और राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी तस्वीर की शेयर

राम गोपाल वर्मा ने विजय के साथ अपनी एक सालों पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने विजय के लिए अपना सम्मान और प्यार जताया. अपनी पोस्ट में RGV ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि विजय की जीत ने दशकों से चले आ रहे DMK और AIADMK के वर्चस्व को हिला कर रख दिया है. उन्होंने संकेत दिया कि अब तमिलनाडु में ‘द्रविड़ राजनीति’ के पुराने युग का अंत और एक नए युग की शुरुआत हो रही है.

विजय को बताया असली सुपरस्टार

राम गोपाल वर्मा ने थलपति विजय को असली सुपरस्टार बताया है. उन्होंने विजय की तुलना अन्य सुपरस्टार्स से करते हुए बताया कि विजय सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि जमीन के भी जननायक हैं. चुनावों में उनकी जीत इस बात का प्रमाण है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मची हलचल

थलपति विजय की इस चुनावी जीत से वैसे भी फैंस बेहद खुश हैं. सिर्फ राम गोपाल ने ही नहीं बल्कि अन्य हस्तियों ने भी जीत की बधाई दी. जैसे कि संदीप रेड्डी वांगा, आदि. विजय की इस सफलता से पूरा टॉलीवुड खुशी से झूम रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ