‘बर्दाश्त करने की भी हद…’, मीडिया से मिलना चाहते हैं ‘वड़ा पाव गर्ल’ के पति, खुद वीडियो बनाकर किया अनुरोध
Vada Pav Girl Husband Viral Video: पिछले दिनों 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम पर चीटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. हालांकि, अब उनके पति ने भी मीडिया से बात करने का अनुरोध किया, जिससे वे सभी सवालों के जवाब दे पाएं.
Edited By : Archi Tiwari|Updated: Feb 13, 2026 12:34
Share :
Chandrika Dixit Yugam Gera Viral Video
---विज्ञापन---
Vada Pav Girl Husband Yugam Video: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इस समय काफी सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पति युगम पर धोखा धड़ी का आरोप लगाया है. उनकी व्हाट्सैप चैट दिखाकर चंद्रिका ने पूरे सोशल मीडिया पर अपने ही पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. ऐसे में अब उनके पति युगम का भी रिएक्शन सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद वीडियो के जरिए मीडिया से बात करने का अनुरोध किया.
दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित आज हर किसी को पता हैं. 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लिया. वहां से उनकी शोहरत आसमान छू गई. लेकिन अब उनकी जिंदगी में तूफान आ गया है. पति युगम गेरा के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर खुलकर लड़ाई का रूप ले चुका है. उन्होंने अपने पति युगम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
पति-पत्नी के बीच शुरू घमासान
कुछ दिन पहले चंद्रिका ने एक वीडियो में रोते हुए कहा कि उनके पति युगम उनसे धोखा कर रहे हैं. उन्होंने दो लड़कियों के साथ चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें बनने लगीं. चंद्रिका ने कहा, "दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं. अब नहीं हो रहा."
इस बीच चंद्रिका की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसको फेक बताया जा रहा है. इन सबके बीच युगम ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीडियो बनाकर मीडिया से बता करने की गुहार लगाई है. उन्होंने वीडियो में कहा कि "बर्दाश्त करने की भी हद होती है. रोज-रोज झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. मैं मीडिया से बात करके अब सच सामने लाना चाहता हूं."
बता दें कि युगम और चंद्रिका पहले दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव की दुकान चलाते थे. लेकिन एक रात में वड़ा पाव गर्ल फेमस हो गई. इसके बाद उनकी कई वीडियोज वायरल हुईं और उनका नाम फेमस हो गया. उन्हें बिग बॉस में भी आने का मौक मिला, जिसके बाद उनके सपनों को पंख मिल गए. लेकिन अब उनके जीवन में बड़ा भूचाल आ गया है, जब उनकी ही शादीशुदा जिंदगी के बारे में लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं.
लोगों का रिएक्शन
चंद्रिका और उनके पति युगम की लड़ाई को लोग बड़े ध्यान से देख रहे हैं. युगम का वीडियो रिलीज होते ही लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि "अब दोनों की बात सुननी चाहिए." वहीं कुछ कहते हैं, "ये सब पब्लिसिटी के लिए है." लेकिन युगम का कहना है कि वे तैयार हैं. कोई भी सवाल पूछ लो. ये विवाद अब सिर्फ पति-पत्नी का नहीं रहा. पूरा सोशल मीडिया बंटा हुआ है। एक तरफ चंद्रिका की दर्द भरी कहानियां, दूसरी तरफ युगम का गुस्सा. बच्चे का भी जिक्र आ रहा है, लेकिन उसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
Vada Pav Girl Husband Yugam Video: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इस समय काफी सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पति युगम पर धोखा धड़ी का आरोप लगाया है. उनकी व्हाट्सैप चैट दिखाकर चंद्रिका ने पूरे सोशल मीडिया पर अपने ही पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. ऐसे में अब उनके पति युगम का भी रिएक्शन सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद वीडियो के जरिए मीडिया से बात करने का अनुरोध किया.
दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित आज हर किसी को पता हैं. ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लिया. वहां से उनकी शोहरत आसमान छू गई. लेकिन अब उनकी जिंदगी में तूफान आ गया है. पति युगम गेरा के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर खुलकर लड़ाई का रूप ले चुका है. उन्होंने अपने पति युगम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
पति-पत्नी के बीच शुरू घमासान
कुछ दिन पहले चंद्रिका ने एक वीडियो में रोते हुए कहा कि उनके पति युगम उनसे धोखा कर रहे हैं. उन्होंने दो लड़कियों के साथ चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें बनने लगीं. चंद्रिका ने कहा, “दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं. अब नहीं हो रहा.”
इस बीच चंद्रिका की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसको फेक बताया जा रहा है. इन सबके बीच युगम ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीडियो बनाकर मीडिया से बता करने की गुहार लगाई है. उन्होंने वीडियो में कहा कि “बर्दाश्त करने की भी हद होती है. रोज-रोज झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. मैं मीडिया से बात करके अब सच सामने लाना चाहता हूं.”
बता दें कि युगम और चंद्रिका पहले दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव की दुकान चलाते थे. लेकिन एक रात में वड़ा पाव गर्ल फेमस हो गई. इसके बाद उनकी कई वीडियोज वायरल हुईं और उनका नाम फेमस हो गया. उन्हें बिग बॉस में भी आने का मौक मिला, जिसके बाद उनके सपनों को पंख मिल गए. लेकिन अब उनके जीवन में बड़ा भूचाल आ गया है, जब उनकी ही शादीशुदा जिंदगी के बारे में लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं.
लोगों का रिएक्शन
चंद्रिका और उनके पति युगम की लड़ाई को लोग बड़े ध्यान से देख रहे हैं. युगम का वीडियो रिलीज होते ही लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि “अब दोनों की बात सुननी चाहिए.” वहीं कुछ कहते हैं, “ये सब पब्लिसिटी के लिए है.” लेकिन युगम का कहना है कि वे तैयार हैं. कोई भी सवाल पूछ लो. ये विवाद अब सिर्फ पति-पत्नी का नहीं रहा. पूरा सोशल मीडिया बंटा हुआ है। एक तरफ चंद्रिका की दर्द भरी कहानियां, दूसरी तरफ युगम का गुस्सा. बच्चे का भी जिक्र आ रहा है, लेकिन उसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.