हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ram Charan और Upasana बने जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा, मेगास्टार Chiranjeevi ने फैंस को दी गुड न्यूज

Ram Charan Twins: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बन गए हैं. राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज सुनाई है. इस खबर से राम चरण के फैंस भी काफी खुश हैं.

विज्ञापन
राम चरण के घर गूंजी किलकारी

Ram Charan Twins: साउथ सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर पापा बन गए हैं. एक्टर की पत्नी उपासना कमिनेनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इस स्टार कपल ने बेटा और बेटी का वेलकम किया है. सोशल मीडिया पर राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है. चिरंजीवी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, वहीं फैंस इस पोस्ट पर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

चिरंजीवी ने शेयर की पोस्ट

दादा बनने के खुशी शेयर करते हुए चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी सुनाई. चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बहुत खुशी और धन्यवाद के साथ हम ये बताना चाहते हैं कि @alwaysramcharan और @upasanakaminenikonidela को जुड़वां बच्चे हुए हैं- एक बेटा और एक बेटी. मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. इन नन्हे मेहमानों का परिवार में स्वागत करना हमारे लिए बेहद खुशी का पल है. दादा-दादी बनने का ये सौभाग्य हमारे लिए भगवान का आशीर्वाद है. आप सभी के प्यार, दुआओं, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद.’

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘मर्दानी 3’ या ‘बॉर्डर 2’… बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

2025 में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर

बता दें राम चरण की पत्नी उपासना ने अक्टूबर 2025 में प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. जिसके बाद से फैंस ने भी उन्हें भर-भरकर बधाई दी थी. वहीं इस स्टार कपल की पहले से ही एक बेटी है और उसका नाम क्लिन कारा कोनिडेला है. इसके साथ ही अब दोनों एक बार फिर बेबी गर्ल और बेबी बॉय के मम्मी-पापा बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने मौके पर पहुंच इलाके को घेरा

विज्ञापन

कब हुई थी शादी?

राम चरण और उपासना ने साल 2012 में एक-दूसरे से शादी की थी. राम चरण जहां साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं, वहीं उनकी पत्नी उपासना अपोलो चैरिटीज की वाइस प्रेसिडेंट होने के साथ-साथ ‘बी पॉजिटिव’ मैगजीन की चीफ एडिटर भी हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. वहीं बता दें इस साल राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola