हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Peddi Vs HJTIHH Box Office Collection: Peddi के आगे रेंगने लगी HJTIHH, बॉक्स ऑफिस पर कमाई में दिखा बड़ा अंतर, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन

Peddi Vs HJTIHH Total BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है. इसकी आंधी में वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (HJTIHH) काफी पीछे छूट गई है. दोनों की कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
Peddi Vs HJTIHH Total BO Collection

Ram Charan Vs Varun Dhawan Film Collection: बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म Peddi और बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (HJTIHH) के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है. इसमें वरुण धवन की फिल्म पीछे होती हुई नजर आ रही है. दोनों फिल्मों की कमाई में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं इन दोनों का कुल कलेक्शन.

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही है 29 साल के लड़के की ये अनोखी लव स्टोरी, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

पेद्दी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती 3 दिनों में ही तबाही मचा दी है. फिल्म ने अब तक 125.25 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है. जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹155 करोड़ पार कर चुका है.

विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ (HJTIHH) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने 2 दिनों में सिर्फ 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक सिर्फ 23.20 करोड़ अपने खाते में जमा कर पाए हैं. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है.

यह भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Collection Day 3: Varun Dhawan की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया

विज्ञापन

पेद्दी के सामने धीमी पड़ी HJTIHH की रफ्तार

पेद्दी (Peddi) ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू से ही ₹21.83 करोड़ कमा लिए थे. इसके बाद पहले दिन (गुरुवार) फिल्म ने ₹40.66 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की. जबकि HJTIHH फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹7.50 करोड़ (नेट) के साथ एक बेहद साधारण शुरुआत की थी, जबकि वर्ल्डवाइड ओपनिंग ग्रॉस ₹11.75 करोड़ रही. राम चरण की पेद्दी के सामने HJTIHH रेंगती हुई नजर आ रही है.

दोनों फिल्मों का कुल बजट

रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण की फिल्म पेद्दी (Peddi) का कुल बजट 350 करोड़ के आसपास है. यह राम चरण के करियर की तीसरी सबसे महंगी फिल्म है. इसमें अकेले राम चरण की फीस ही लगभग ₹100 करोड़ बताई जा रही है. दूसरी ओर वरुण धवन की फिल्म HJTIHH का कुल बजट 50 से 55 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है. यह मशहूर निर्देशक डेविड धवन की 46वीं और आखिरी फिल्म है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 4: रविवार को Ram Charan की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola