Ram Charan Peddi Advance Booking Total Collection: राम चरण की नई फिल्म पेड्डी ने रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. आइए जानते हैं एडवांस कलेक्शन से जुड़े सभी आंकड़ें.
फिल्म Peddi की एडवांस बुकिंग
राम चरण की फिल्म Peddi, 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी एडवांस बुकिंग ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने ₹9.82 करोड़ की कमाई की है. वहीं, ब्लॉक सीटों (Block Bookings) को शामिल करने के बाद घरेलू बाजार में यह कलेक्शन ₹16.66 करोड़ तक पहुंच गया है.
ग्लोबल प्री- सेल्स कलेक्शन का हाल
फिल्म ने दुनियाभर (Worldwide) के टिकट काउंटर्स से एडवांस बुकिंग के जरिए ₹35 करोड़ ग्रॉस का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं नॉर्थ अमेरिका (North America) में राम चरण के क्रेज की बदौलत फिल्म ने सिर्फ प्री-सेल्स से $1.2 मिलियन (लगभग ₹10 करोड़) से ज्यादा का बिजनेस किया है.
यह भी पढ़ें: Bobby Deol ने इस खूबसूरत हसीना संग ‘इंटिमेट सीन’ करने से किया था साफ इनकार, वजह
तेलुगु मार्केट में फिल्म पेड्डी का क्रेज
बता दें कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा तेलुगु मार्केट से रिस्पॉन्स आया है. फिल्म के तेलुगू वर्जन के लिए अब तक 3.9 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जबकि हिंदी वर्जन में भी तेजी से बुकिंग जारी है. पूरे भारत में ‘पेड्डी’ को 4,757 तेलुगू शो और 2,785 हिंदी शो के साथ बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है. इसके अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को मिलाकर कुल शो की संख्या काफी बड़ी है.
फिल्म के बारे में
फिल्म Peddi में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली है. यह एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. वहीं फिल्म के निर्माता निर्माता (Producer) वेंकट सतीश किलारू (Venkata Satish Kilaru) हैं, जो Vriddhi Cinemas के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म ने संगीत ए.आर. रहमान (A. R. Rahman) ने दिया है.
यह भी पढ़ें: Highest IMDb Rated Indian Shows: हार्टबीट बढ़ा देगा इन 9 वेब सीरीज का सस्पेंस, IMDb
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines