Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके है। 7 फरवरी को कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद कपल ने पहले दिल्ली में रिसेप्शन दिया और फिर मुंबई में कपल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की।
सिड-कियारा की शादी में ‘आरसी 15’ के उनके को-स्टार राम तरण के पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन राम चरण कियारा की शादी में नहीं पहुंच पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल को शादी की शुभकामनाएं दी है। इसके बाद अब फिल्म ‘आरसी 15’ की टीम ने सिड और कियारा को अनोखे ढंग से शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक खास वीडियो भी शेयर किया है।
‘आरसी 15’ की टीम ने कियारा-सिड को दिया सरप्राइज
बता दें कि ‘आरसी 15’ की टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें राम चरण, गणेश आचार्य, फिल्म के निर्देशक एस शंकर के साथ फिल्म की पूरी टीम दिख रही है।
इस वीडियो में सभी फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को उनकी शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और टीम ने कियारा को बहुत ही अलग अंदाज में शादी की शुभकामनाएं ही है।
बतातें चलें कि वीडियो में टीम के सभी लोगों ने हाथ में फूल दिख रहे है। ‘आरसी 15’ की टीम की का ये सरप्राइज कियारा को काफी पसंद आया हैं और वो बहुत खुश हैं।
मुंबई में हुआ सिड-कियारा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद सिड-कियारा ने पहले दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया और उसके बाद बीते दिन कपल ने मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया है। मुंबई में हुए सिड-कियारा के रिसेप्शन में तमाम सितारों ने शिरकत की, जिसमें अजय देवगन-काजोल, आलिया भट्ट, पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विद्या बालन, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, वाइफ नताशा के साथ वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल सहित तमाम सितारे पार्टी में पहुंचे।
हैदराबाद के चार मीनार पर होगी फिल्म की शूटिंग
साथ ही बता दें कि ‘आरसी 15’ के साथ राम चरण और एस शंकर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। अभी फिलहाल फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट होना बाकी है। साथ ही फिल्म की शूटिंग जल्द ही हैदराबाद के चार मीनार पर होगी और इस बात का ऐलान फिल्म के निर्देशन ने हाल ही में किया है।
फिल्म में राम चरण का होगा डबल रोल
बता दें कि ये फिल्म राम चरण की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें उनका डबल रोल होगा। साथ ही कियारा आडवाणी के अलावा ‘आरसी 15’ में एस जे सूर्या, अंजलि, जयराम, सुनील, श्रीकांत, नवीन चंद्र, रघु बाबू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines