Ram Charan के फैंस ने लिखा 'RIP लेटर', मेकर्स को दे डाली धमकी

Ram Charan’s fan writes ‘RIP letter’: साउथ सुपरस्टार राम चरण इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच अब एक फैन ने RIP लेटर लिखा है।

Ram Charan, Game Changer

Ram Charan, Game Changer

विज्ञापन

Ram Charan’s fan writes ‘RIP letter’: साउथ सुपरस्टार राम चरण इस वक्त खूब चर्चा में बने हुए हैं। मेगास्टार राम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और इन दिनों खूब बिजी चल रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन रहा है और फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फैंस ने कुछ ऐसा किया है कि मामला चर्चा में आ गया।

फिल्म ‘गेम चेंजर’

दरअसल, हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के मेकर्स ने फिल्म का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज किया था। फिल्म के टीजर में राम चरण को कई हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस में दिखाया गया है। टीजर वीडियो में राम चरण कह रहे हैं कि मैं अनप्रिडिक्टेबल हूं। फिल्म के टीजर को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए और अब एक फैन ने फिल्म के मेकर को जल्द से जल्द ट्रेलर रिलीज करने के लिए एक धमकी भरा पत्र भी लिखा है।

Advertisment

RIP लेटर

हाल ही में सुनने को मिला है कि राम चरण के एक इमोशनल फैन ईश्वर ने गेम चेंजर के मेकर्स को एक लेटर लिखा है। तेलुगु में लिखे इस लेटर में ईश्वर ने अपनी बढ़ती हताशा और निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि फिल्म के रिलीज होने में 13 दिन बचे हैं और मेकर्स ने अभी तक ट्रेलर से जुड़ा कोई जरूरी अपडेट शेयर नहीं किया है। उनका कहना है कि आप फैंस की भावनाओं को नहीं समझ पा रहे हैं।

Game Changer

Game Changer

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगा उन्होंने लेटर में कहा कि अगर इस महीने के आखिर तक या नए साल के खास मौके पर टीजर या ट्रेलर पर कोई अपडेट नहीं शेयर नहीं किया जाता है, तो मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि मुझे अपने जीवन को समाप्त करने जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। फैंस ने इस लेटर के विषय में ‘RIP लेटर’ लिखा है और अब इसकी फोटो वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2025 में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि अभी तक इस लेटर पर ना तो फिल्म के मेकर्स और ना ही राम चरण की ओर से कोई रिएक्ट किया गया है। बताते चलें कि इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड भी हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ