साउथ सिनेमा सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग ‘पेड्डी’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राम चरण इन दिनों अपनी मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म प्रमोशन में लगे हुए हैं. बीते दिन यानी 23 मई को फिल्म ‘पेड्डी’ के सॉन्ग लॉन्चिंग इवेंट भोपाल में रखा गया था, जिसमें मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर छाई 2 घंटे 15 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख सुन्न हो जाएगा दिमाग
राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को बोला फुटबॉलर
हालांकि, इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण से इंडियन क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर एक सवाल पूछा गया था, एक्टर से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बारे सवाल किया गया था, जहां उन्होंने बड़े ही सरलता से जवाब दिया था. हालांकि, जब एक्टर ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया था. वहीं इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साउथ एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हालांकि, अब एक्टर ने इस मामले में माफी मांगी है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की ये ड्रामा-सीरीज, हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
राम चरण क्रिकेटर से मांगी माफी
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही बड़ा भुलक्कड़ हूट.’ राम में क्रिकेटर को मेंशन करते हुए, ‘@Jaspritbumrah93 जी से इस गड़बड़ी के लिए माफी चाहता हूं , इतनी सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच यह सच में एक मानवीय भूल थी.’ एक्टर ने आगे लिखा, ‘मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं, जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं.’ आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines