Rakul Preet Singh Slams IT Raid Report: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और उनकी कंपनियों पर छापा मारा. वहीं इस ऑपरेशन में रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी का नाम भी सामने आया. ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. वहीं अब रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की रेड पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है. साथ ही ये भी कहा है कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है. एक्ट्रेस की इस पोस्ट को उनके फैंस भी रीशेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा है.
रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट किया शेयर
रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इनकम टैक्स की छापेमारी वाले केस पर खुलकर बात की है. इन आरोपों को खारिज करते हुए रकुल प्रीत ने लिखा, ‘ये देखकर दिल टूट जाता है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वाले लोग बिना किसी सबूत के सनसनीखेज खबरों को चलाने का चलन बढ़ा रहे हैं. तो इसलिए आज इस बात को हमेशा के लिए ही क्लियर कर देते हैं. ये छापेमारी मुझसे संबंधित नहीं थी. मेरा इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है. मैंने अपनी कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है.’
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते में कानून का पालन करती हूं. मैं 20 साल की उम्र से टैक्स चुका रही हूं. मैं ये भी क्लियर करना चाहती हूं कि देश या विदेश में मेरे नाम पर किसी की कोई भी बेनामी संपत्ति नहीं है. ना तो किसी ने मुझे कभी कोई संपत्ति तोहफे में दी है और ना ही मैं किसी के ऐसे गिफ्ट्स स्वीकार करती हूं. मैं सभी से प्रार्थना करती हूं कि जिन्होंने भी ये झूठी खबरों को बढ़ावा दिया है कृपया इन खबरों को वापस लिया जाए और अपने तथ्यों को स्पष्ट करें.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
इनकम टैक्स की छापेमारी में आया था नाम
रकुल प्रीत सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कुछ दिन पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 12 जगहों पर छापेमारी की थी. इसमें फिल्म प्रोजेक्ट्स के नाम पर विदेश में पैसा भेजना का शक पाया गया. इस केस में वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया था. हालांकि अब रकुल प्रीत सिंह ने क्लियर कर दिया है कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है और ये आरोप झूठे हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines