Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani: बॉलीवुड के मशहूर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी के 6 महीने पूरे होने के बाद एक खूबसूरत वेकेशन का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी का जिक्र किया है। इस खुलासे के बाद इनके फैंस हैरान रह गए हैं कि आखिर इन दोनों में अब ‘वो’ कौन है जिसने दोनों की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। आखिर क्या माजरा है चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
इंस्टाग्राम पर रकुल ने शेयर किया पोस्ट
रकुल और जैकी पिछले कुछ दिनों से एक सुंदर और शांत जगह पर छुट्टियां बिता रहे हैं। उनकी शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में हुई थी। इस समय वो दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और इस खास मौके को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पति जैकी भगनानी और खुद के बीच एक ‘तीसरे’ के होने की बात कही। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी शादी में एक नए शख्स की एंट्री हो गई है। इस पोस्ट के बाद इनके फैंस सोच में पड़ गए कि ऐसा आखिर कैसे हो सकता है।
Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani
रकुल ने मजाकिया अंदाज में किया पोस्ट
दरअसल रकुल ने ये पोस्ट बहुत ही मजाकिया अंदाज में किया क्योंकि जैकी वेकेशन के दौरान भी अपने काम के सिलसिले में किसी से बात कर रहे थे। रकुल को यही बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कॉल पर शख्स को ‘पति पत्नी और वो’ कह दिया। आपको बता दें रकुल और जैकी की शादी के 6 महीने पूरे होने पर उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी खुशियों में शामिल हो रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है और ये 1996 की हिट फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। फिल्म में कमल हासन ने अपने फेमस सेनापति के किरदार से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। ‘इंडियन 2’ के अलावा रकुल की दो नई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। इनमें ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की फ्लॉप फिल्म जिसे देखकर दर्शकों ने तोड़ीं थिएटर की सीटें, फिर भी बन गई ब्लॉकबस्टर
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines