रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी में हुई 'वो' की एंट्री, शादी के 6 महीने बाद ही होगा सेपरेशन?

Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani: कुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी के 6 महीने पूरे होने पर वेकेशन पर गए हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani

Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani

विज्ञापन

Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani: बॉलीवुड के मशहूर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी के 6 महीने पूरे होने के बाद एक खूबसूरत वेकेशन का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी का जिक्र किया है। इस खुलासे के बाद इनके फैंस हैरान रह गए हैं कि आखिर इन दोनों में अब ‘वो’ कौन है जिसने दोनों की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। आखिर क्या माजरा है चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर रकुल ने शेयर किया पोस्ट

रकुल और जैकी पिछले कुछ दिनों से एक सुंदर और शांत जगह पर छुट्टियां बिता रहे हैं। उनकी शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में हुई थी। इस समय वो दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और इस खास मौके को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पति जैकी भगनानी और खुद के बीच एक ‘तीसरे’ के होने की बात कही। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी शादी में एक नए शख्स की एंट्री हो गई है। इस पोस्ट के बाद इनके फैंस सोच में पड़ गए कि ऐसा आखिर कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani

Woh Between Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani

रकुल ने मजाकिया अंदाज में किया पोस्ट

दरअसल रकुल ने ये पोस्ट बहुत ही मजाकिया अंदाज में किया क्योंकि जैकी वेकेशन के दौरान भी अपने काम के सिलसिले में किसी से बात कर रहे थे। रकुल को यही बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कॉल पर शख्स को ‘पति पत्नी और वो’ कह दिया। आपको बता दें रकुल और जैकी की शादी के 6 महीने पूरे होने पर उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी खुशियों में शामिल हो रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है और ये 1996 की हिट फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। फिल्म में कमल हासन ने अपने फेमस सेनापति के किरदार से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। ‘इंडियन 2’ के अलावा रकुल की दो नई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। इनमें ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ शामिल हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ