जैकी भगनानी के 'सिचुएशनशिप' वाले बयान पर रकुलप्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

Rakul Preet Singh On Situationship Statement: पिछले कुछ समय से जैकी भगनानी अपने ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान की वजह से काफी सुर्खियों में छाए हुए थे. अब उनकी पत्नी रकुलप्रीत सिंह ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़कर जवाब दिया है.

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani

विज्ञापन

Rakul Preet Singh On Jackky Bhagnani Controversy: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारी फटकार लगाई है. उन्होंने इंटरनेट पर फैल रहे हेट को लेकर आवाज उठाई है और अपने पति को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या बोला?

यह भी पढ़ें: OTT पर नहीं होगी इस वीकेंड बोरियत, सर्वाइवल, थ्रिलर और सुपरनेचुरल का मिलेगा फुल पैकेज, देखें लिस्ट

Advertisment

रकुल प्रीत सिंह ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि एक घंटे की लंबी बातचीत में से केवल एक लाइन को निकालकर उसे सुर्खियां बनाना क्लिकबेट संस्कृति का हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी बातचीत में कॉन्टेक्स्ट और नुआंस बहुत मायने रखता है. गंभीर बातों को इस तरह से पेश नहीं किया जाना चाहिए.

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान जैकी भगनानी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के प्रति वफादार (exclusive) हैं, लेकिन वह अपने रिश्ते को एक ‘सिचुएशनशिप’ की तरह देखते हैं, जहां वे बिना किसी दबाव के एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करते हैं. जैकी यहां पर रिश्ते में मिलने वाली फ्रीडम और सच्चाई पर बात करना चाह रहे थे. लेकिन सिचुएशनशिप वाले शब्द ने लोगों को मौका दे दिया. फिर ट्रोलर्स ने ‘सिचुएशनशिप’ शब्द का उपयोग केवल अस्थायी रिश्तों के लिए होने के कारण उन्हें निशाना बनाया.

विज्ञापन

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह का रिश्ता

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी ने 2024 में शादी की थी. रकुल प्रीत एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वहीं जैकी सिंधी परिवार से आते हैं. 2 साल से यह कपल अपनी शादीशुद जिंदगी अच्छे से एन्जॉय कर रहा है. जल्द ही रकुल प्रीत सिंह की नई फिल्म पति, पत्नि और वो दो भी रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ