Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Post: बी-टाउन के पॉपुलर कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने 21 फरवरी को शादी की है। आज उनके लिए बेहद स्पेशल दिन है क्योंकि आज ही इनकी शादी को 1 महीना पूरा हो गया है। बॉलीवुड के इस क्यूट कपल ने अब फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी पर एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया है और साथ ही इस बात का खुलासा किया है कि इनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। शादी के एक महीने में ही इनकी लाइफ कितनी बदल चुकी है अब वो राज भी बाहर आ गया है।
रकुल ने पति पर लुटाया प्यार
पहले रकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति संग डांस करते हुए एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने हबी के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने इस अनसीन फोटो के साथ जैकी भगनानी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, और एक महीना हो भी गया। समय बीत गया और जिंदगी भी यूं ही बीत जाएगी! तुमसे अटूट प्यार करती हूं। यहां हमारी पूरी जिंदगी नाचने के लिए है।#onemonthanniversary।’ अब एक्ट्रेस का ये क्यूट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जैकी भगनानी ने दिखाई पत्नी के लिए दीवानगी
वहीं, उनके पति जैकी भगनानी भी अपनी वाइफ पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे। जैकी भगनानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके शादी के स्पेशल मोमेंट्स से लेकर उसके बाद अबतक के सभी हैप्पी मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जैकी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘उस पल से जब आप आए, जब हमने गर्व से मिस्टर और मिसेज बनकर हाथ थामा से लेकर उस दिन तक जब हमने मैचिंग हुडी पहनी। ये सभी मोमेंट्स मेरे दिल में खास जगह रखते हैं। बिल्कुल उसी तरह हर सुबह उठकर, सबसे पहले तुम्हें देखकर ही मेरा दिन शुरू होता है। तुम्हारे साथ एक महीना एक सेकंड की तरह बीत गया।’
यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर कूड़ा उठाती दिखीं Malaika Arora, ट्रोलर बोले ‘ऑस्कर दे दें…’
फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर लोगों ने दी बधाई
उन्होंने आगे लिखा, ‘तुम्हारी छोटी-छोटी चीजें जैसे भीड़ से भरे कमरे में तुम मुझे ढूंढ़ती हो, हमारे बारे में सब कुछ असाधारण है। आई लव यू। हैप्पी वन मंथ एनिवर्सरी, मेरी रकुल प्रीत।’ अब इस कपल के पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कपल को अब बॉलीवुड सेलेब्स भी शादी को एक महीना पूरा होने पर बधाई दे रहे हैं। इनका पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई इनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines