Rakul Preet क्या बनने वाली हैं मां? इंटरनेट पर क्यों हो रही ये चर्चा?

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को हाल ही में एक डिनर नाइट के दौरान स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान रकुल के व्हाइट शूज ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई।

Rakul Preet, Jacky Bhagnani

रकुल प्रीत के मां बनने की उड़ रही अफवाह।

बॉलीवुड के लवली कपल्स की लिस्ट में आने वाले रकुल प्रीत और जैकी भगनानी अक्सर फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। हालांकि, इस वक्त रकुल और जैकी सुर्खियों में हैं। कपल के चर्चा में आने की वजह इंटरनेट पर उड़ रही अफवाह है। जी हां, सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं कि रकुल मां बनने वाली हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ये बातें क्यों हो रही हैं? तो आइए जानते हैं इनके पीछे की वजह?

विज्ञापन

कैजुअल आउटफिट में नजर आईं रकुल

दरअसल, हाल ही में रकुल और जैकी को कैजुअल आउटफिट में स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया। हालांकि, इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वो थे रकुल के कम्फर्टेबल शूज। जी हां, हाल ही में रकुल प्रीत सिंह हील्स की बजाय कम्फर्टेबल व्हाइट शूज में नजर आईं। बस फिर क्या था, एक्ट्रेस को व्हाइट शूज में देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या रकुल मां बनने वाली हैं?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

यूजर्स ने लगाए कयास

अब सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स कमेंट्स करके इसके बारे में पूछ रहे हैं? एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओह माई गॉड। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि क्या सच में? तीसरे यूजर ने कहा कि हे भगवान। एक और यूजर ने कमेंट किया कि वो प्रेग्नेंट लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हैवी मम्मा। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन
Rakul Preet

Rakul Preet

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

प्रेग्नेंट नहीं हैं रकुल प्रीत

हालांकि, अगर रकुल के प्रेग्नेंट होने की अफवाह की सच्चाई की बात करें तो इस पोस्ट में एक्ट्रेस कहीं से भी प्रेग्नेंट नहीं लग रही है। सोशल मीडिया पर बस इसकी चर्चा हो रही है। वैसे फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कपल कब ये खुशखबरी सुनाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि रकुल और जैकी इसमें कितना समय और लेते हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ