Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन में भाई-बहन सब कड़वाहट और लड़ाई-झगड़े भूलकर एक हो जाते हैं। ये त्यौहार खुशियां लेकर आता है और भाई-बहन को उनका फर्ज भी याद दिला देता है। हालांकि, बी-टाउन के कुछ सिब्लिंग्स ऐसे भी हैं, जिनके रिश्ते में कड़वाहट रही है। कभी भाई ने पब्लिक्ली बहन को नीचे दिखाया है, तो कभी बहन भाई के खिलाफ खड़ी हुई नजर आई है। इनके रिश्ते का तमाशा बनते हुए पूरी दुनिया ने देखा है। चलिए जानते हैं उन भाई-बहनों के नाम जो रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना कर चुके हैं।
आलिया भट्ट और राहुल भट्ट
आलिया भट्ट और राहुल भट्ट कहने के लिए तो भाई-बहन हैं, लेकिन ज्यादा साथ नजर नहीं आते। कुछ समय पहले राहुल भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में दोनों बहनों यानी पूजा और आलिया को कम्पेयर किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पूजा भट्ट के टैलेंट और लुक्स के सामने आलिया कुछ भी नहीं हैं। उनके इस कंट्रोवर्शियल बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़
सोनू कक्कड़ ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सोनू कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन नेहा कक्कड़ से रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया था। उनका सिबलिंग डाइवोर्स इतना चर्चा में आया कि पूरी दुनिया ने इसका मजाक बनाया था। भाई-बहनों के बीच के झगड़े को सोशल मीडिया पर इस तरह से देखकर लोगों ने इनके खूब मजे लिए। सोनू कक्कड़ ने बाद में अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद ये तीनों-भाई बहन साथ भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: स्टार बहनों के फ्लॉप भाई, तीसरी तो टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी पर भी कर रहीं राज
अमीषा पटेल और अश्मित पटेल
अमीषा पटेल अपने पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। ‘गदर’ एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता और भाई से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। अमीषा पटेल और अश्मित पटेल के रिश्ते में कई बार दूरियां देखने को मिली हैं। इनका फैमिली डिस्प्यूट पूरी दुनिया देख चुकी है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines