Raksha Bandhan 2025: स्टार बहनों के फ्लॉप भाई, तीसरी तो टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी पर भी कर रहीं राज

बॉलीवुड की कई भाई-बहन की जोड़ियां ऐसी हैं, जहां बहन तो हिट हो गईं, लेकिन भाई वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए। यानी बहन सुपरहिट और भाई महाफ्लॉप साबित हुए।

Raksha Bandhan

बॉलीवुड की इन 4 जोड़ी में बहन हिट भाई हैं फ्लॉप। (Photo Credit- Social Media)

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधती है, तो भाई उसकी रक्षा का वादा करता है। हालांकि, बॉलीवुड में बहनें ज्यादा ताकतवर और भाई उनके आगे कमजोर नजर आते हैं। यहां कमजोर से मतलब ताकत से नहीं, बल्कि पॉवर से है। बी-टाउन की कुछ ऐसी हसीनाएं हैं, जो खुद तो बेहद हिट हैं लेकिन उनके भाई फ्लॉप हो गए। एक हसीना तो न सिर्फ टीवी, बल्कि बॉलीवुड और ओटीटी पर भी रूल कर रही है। चलिए जानते हैं किसकी बात हो रही है?

विज्ञापन

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर

जान्हवी कपूर ने अपने भाई अर्जुन के बाद बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। हालांकि, कामयाबी के मामले में जान्हवी अपने भाई से आगे निकल आई हैं। पॉपुलैरिटी और फेम के मामले में अर्जुन कपूर पीछे रह गए। अर्जुन कपूर को अक्सर फ्लॉप कहकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर

श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर भी वो बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से काफी आगे हैं। श्रद्धा कपूर के टैलेंट को देखकर फैंस भी उन पर फिदा रहते हैं। श्रद्धा ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए थे, जबकि उनके भाई सिद्धांत कपूर अभी तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। वो फिल्मों में साइड एक्टर बनकर ही रह गए।

एकता कपूर और तुषार कपूर

एकता कपूर को डेली सोप क्वीन तक कहा जाता है। टीवी पर उनका हर शो सुपरहिट होता है। इसके साथ ही एकता कपूर बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं और उनकी फिल्में भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं। अब ओटीटी की दुनिया में भी एकता का सिक्का चलता है। दूसरी तरफ हैं उनके भाई तुषार कपूर, जो सिर्फ ‘गोलमाल’ के भरोसे इंडस्ट्री में जाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

आलिया भट्ट- राहुल भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक मिल चुका है। हर कोई आलिया की सिर्फ तारीफ ही करता है, वहीं उनके भाई राहुल भट्ट को लोग जानते तक नहीं हैं। राहुल ‘बिग बॉस सीजन 4’ में कंटेस्टेंट बनकर आए थे। इसके बाद उन्हें किसी शो या फिल्म में नहीं देखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ