Raveena Tandon की एक्स भाभी ने तलाक पर की बात, एक्ट्रेस के साथ रिश्ते का भी बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की एक्स भाभी राखी विजान ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनका एक्स पति और एक्ट्रेस के भाई संग तलाक क्यों हुआ। क्या कुछ कहा राखी ने, चलिए आपको बताते हैं।

Raveena Tandon Ex Sister In Law Speaks About Her Divorce

Raveena Tandon Ex Sister In Law Speaks About Her Divorce

Rakhi Vijan On Divorce With Rajeev Tandon: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा राखी विजन ने हाल ही में अपने निजी जीवन पर खुलकर बातचीत की है। राखी, जो रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन की पूर्व पत्नी रह चुकी हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके तलाक का रवीना या उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं था। राखी ने रिश्तों को लेकर अपनी साफगोई से सबका ध्यान खींचा है।

विज्ञापन

राखी ने मीडिया से दूरी बनाने की बताई वजह

एक बातचीत के दौरान राखी विजन ने बताया कि वो मीडिया से अक्सर दूरी बनाए रखती थीं, क्योंकि अक्सर उनके और राजीव के रिश्ते के जिक्र के साथ-साथ रवीना टंडन का नाम भी घसीटा जाता था। उन्होंने साफ किया कि उनका और रवीना का रिश्ता बेहद खूबसूरत और बहनों जैसा था। राखी ने कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करती थीं, झगड़ती थीं, फिर मनाती भी थीं और हर मौके पर एक-दूसरे का साथ देती थीं।

विज्ञापन

तलाक पर राखी का बड़ा बयान

राखी ने कहा कि राजीव टंडन भी एक अच्छे इंसान हैं और उनका अलग होना सिर्फ आपसी समझ के अभाव की वजह से हुआ। उन्होंने कहा, ‘हमने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अलग हो जाना ही सही लगा। इसमें रवीना टंडन या उनके माता-पिता का कोई हाथ नहीं था। ये सिर्फ दो लोगों के बीच का फैसला था।’

विज्ञापन

राखी विजन का करियर ग्राफ

अगर करियर की बात करें तो राखी विजन 90 के दशक में ‘हम पांच’ शो में स्वीटी के किरदार से घर-घर मशहूर हुई थीं। इसके अलावा ‘देख भाई देख’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘नागिन 4’ जैसे पॉपुलर शोज में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया। राखी ने ‘बिग बॉस’ के दूसरे सीजन में भी भाग लिया था, हालांकि वो महज 12 दिनों में बाहर हो गई थीं।

फिल्मों में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

राखी विजन ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई। ‘मनी है तो हनी है’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘क्रिश 3’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाए।

विज्ञापन

रवीना टंडन का वर्कफ्रंट

वहीं बात करें रवीना टंडन की तो उन्होंने हाल ही में ‘पटना शुक्ला’ और ‘घुड़चड़ी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा वो वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में भी नजर आईं और जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ में धमाल मचाने वाली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ