Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी को मिली धमकी, एक्ट्रेस बोलीं- 'पहले मुझे खत्म..

Rakhi

मुंबई: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Aadil Durrani) हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। ये जोड़ी अक्सर अपनी मस्ती और फनी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

विज्ञापन

पैप्स इन्हें जब भी स्पॉट करते हैं आदिल और राखी अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार ये जोड़ी कुछ परेशान नजर आई, वजह जानने के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पैपराजी वीरल भयानी ने राखी और आदिल का एक स्पॉटेड वीडियो (Rakhi Sawant spotted Video) शेयर किया, जिसमें ये दोनों हमेशा की तरह अपने जिम के पास नजर आ रहे हैं। पीले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक जॉगर्स में राखी सावंत के हाथ में एक मोबाइल फोन है, जिसमें उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Aadil Durrani gets death threat) के लिए धमकी भरा मैसेज लिखा हुआ है। वहीं रस्टी कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट्स में आदिल भी उनके साथ देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

वीडिय में राखी सावंत ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड एक धमकी भरा मैसेज आया है, जिसमें लिखा है ‘राखी सावंत से दूर रहो नहीं तो जान से जाओगे।’ वीडियो में आगे राखी सावंत को गुस्से से आग बबूला होते हुए भी देखा जा सकता है। राखी को कहते हुए सुना जा सकता है ‘पहले मुझे खत्म करो’।

विज्ञापन

राखी आगे ये भी कहती हैं कि ‘हम प्यार करते हैं एक दूसरे ने मेरा घर बसने दो उजाड़ो मत’। इतना ही नहीं उन्होंने पैप्स के सामने ऑन कैमरा धमकी भरे मैसेज भेजने वाले को ही धमका दिया है। हालांकि, इस दौरान वो कुछ परेशान भी रहती हैं और आदिल के कंधे पर सर रख उदास हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ