Ritesh Singh Give Health Update Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। आज शनिवार को एक्ट्रेस की सर्जरी हुई है। दरअसल, उनके यूट्रस में ट्यूमर था। अब राखी की तबीयत कैसी है? ये उनके पूर्व पति रितेश सिंह ने बता दिया है। रितेश ने राखी सावंत की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया, ‘सर्जरी सक्सेसफुल रही है। ट्यूमर काफी बड़ा था इसलिए करीब तीन घंटे तक डॉक्टरों ने राखी का ऑपरेशन किया। अभी उन्हें होश नहीं आया है। उम्मीद है कि जल्द ही राखी होश में आ जाएंगी और वापस अपने फैंस के बीच लौटेंगी।’
मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब
रितेश सिंह ने राखी सावंत की बीमारी का मजाक उड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों को राखी की बीमारी पर यकीन नहीं था, और वो उनका मजाक उड़ा रहे थे उन्हें देख लेना चाहिए कि राखी का कितना बड़ा ऑपरेशन हुआ है।’ इसके साथ ही रितेश सिंह ने अपने मोबाइल में ट्यूमर की फोटो भी दिखाई और बताया कि एक्ट्रेस के ट्यूमर का साइज कितना बड़ा था। रितेश ने आगे कहा, ‘राखी आप परेशान मत हो हम आपके साथ हैं।’
यह भी पढ़ें: कौन थे Chandrakanth? जो पत्नी की मौत से टूट चुके थे, खुद लगाया मौत को गले
जल्दी शुरू होगी उल्टी गिनती
रितेश सिंह ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ‘राखी की हालत गंभीर थी और लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे। अब भी कुछ जाहिल लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ का मजाक बनाने से पीछे नहीं हट रहे। मैं ऐसे लोगों को बस यही कहना चाहता हूं कि आप लोगों की उल्टी गिनती जल्द ही शुरू होने वाली है, क्योंकि मारने वाला और बचाने वाला ऊपर वाला ही है। जो दोषी लोग हैं, उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। झुंड के लोग अभी समय है निकल लो पतली गली से वरना तुम्हारा जाना तय है।’
राखी सावंत का वीडियो आया था सामने
बता दें कि ऑपरेशन कराने से पहले राखी सावंत ने एक वीडियो के जरिए फैंस से कहा था कि वो उनकी जल्द ही स्वस्थ होने की दुआ करें। राखी ने कहा था, ‘मैं हंसते-हंसते ऑपरेशन थिएटर में जाऊंगी और ठीक होकर वापस आऊंगी। मैंने कई दुखों का सामना किया है। मां कहां हो आप? मेरे लिए दुआ करना। मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।’ वीडियो में राखी ने आगे कहा था, ‘मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही ठीक होकर लौट आऊंगी। आप सभी मेरे लिए दुआ करना। मेरे शरीर में जो ट्यूमर है, डॉक्टर उसे निकाल देंगे।’
यूजर्स कर रहे ठीक होने की कामना
इसके अलावा एक्ट्रेस की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखी थीं। उधर, राखी सावंत की हेल्थ को लेकर उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आप जल्द ही ठीक हो जाओ।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ और वापस लौटो एंटरटेनमेंट की क्वीन।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह ताला आपको जल्द ही ठीक कर दे। जैसे भी हो बस आप ठीक हो जाओ।’
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines