Rakhi Sawant on Why She Does not come to India: अक्सर अपने अजीबो-गरीब बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं राखी सावंत ने बताया है कि आखिर क्यों वो भारत में वापस नहीं आ पा रही हैं। इन दिनों दुबई में रहकर अपना गुजारा कर रहीं राखी सावंत ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ को भारत वापस आने के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया है। क्या कुछ कहा है राखी ने, चलिए आपको बताते हैं।
क्यों भारत नहीं आ रहीं राखी सावंत?
राखी सावंत से जब पूछा गया कि वो भारत वापस क्यों नहीं आ जाती। भारत में वो क्यों इस वक्त नहीं रह रही हैं। इस सवाल के जवाब में राखी ने कहा कि उन्हें डर लगता है कि उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। राखी ने कहा कि मैं कब तक सलमान खान, फराह खान, शाहरुख भाई से भीख मांगती रहूंगी। मुझे अब किसी से कोई मदद नहीं लेनी है। मुझे भारत के कानून पर पूरा विश्वास है। इस मामले में इंसाफ जरूर होगा। लेकिन अब सवाल उठता है कि राखी ने ऐसा बयान क्यों दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल राखी सावंत पिछले कुछ समय से दुबई में फंसी हुई हैं और कुछ समय पहले उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही थीं। उस वीडियो में राखी प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी से मदद की गुजारिश कर रही थीं। एक्ट्रेस का कहना था कि वो अपने देश, भारत वापस लौटना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उनकी बेल होना भी जरूरी है, ताकि वो बिना किसी कानूनी रुकावट के घर वापस आ सकें।
आपको बता दें राखी सावंत का ये मामला उनके एक्स-हस्बैंड आदिल दुर्रानी से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले राखी ने दुबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसके बाद आदिल ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। इसके बाद से राखी दुबई में ही फंसी हुई हैं और डर के कारण भारत वापस नहीं आ रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines