Rakhi Sawant Death Threat: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की सर्जरी अब हो चुकी है और उनकी बॉडी से ट्यूमर को बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि, अभी तक राखी का कोई बयान सर्जरी के बाद सामने नहीं आया है। लेकिन उनके पहले एक्स हस्बैंड रितेश सिंह (Ritesh Singh) लगातार राखी को लेकर फैंस को अपडेट दे रहे हैं। ऐसे में फैंस को राखी की सेहत को लेकर पल-पल की जानकारी मिल जाती है। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद अभी भी एक्ट्रेस की हालत नाजुक है। अभी तक राखी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं।
राखी की जिंदगी पर लटकी मौत की तलवार
डॉक्टर्स ने राखी सावंत को Bed Rest की सलाह दी है। फिलहाल, एक्ट्रेस का बीपी और डायबिटीज ऊपर- नीचे चल रही है। ऐसे में राखी सावंत को डॉक्टर्स ने 15 दिन की ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं, इस भयानक बीमारी से तो सर्जरी करवाकर राखी निजात हो जाएंगी लेकिन उनकी जान को अभी भी एक बड़ा खतरा है। यानी सर्जरी के बाद भी उनकी जिंदगी पर मौत की तलवार लटक रही है। लेकिन इस बार राखी सावंत को खतरा किसी बीमारी से नहीं बल्कि किसी इंसान से है।
एक्ट्रेस को मिली जानलेवा धमकी
जी हां, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रितेश ने मीडिया को बताया था कि राखी को कोई जान से मारना चाहता है। उन्हें कोई धमकी भरे मैसेज कर रहा है। इतना ही नहीं रितेश ने एक शॉकिंग खुलासा करते हुए ये भी कहा कि उनके और राखी के खिलाफ किसी ने बड़ी साजिश रची थी। दोनों की जान खतरे में थी। वहीं, रितेश का कहना है कि अगर उन्हें या राखी को कुछ भी हुआ तो वो शांत नहीं बैठेंगे और साथ ही उन्होंने फैंस को कहा है कि वो जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे करेंगे। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘बूबा’ नहीं रही महबूबा तो ये पर्स किसका? MC Stan किसकी मोहब्बत में छुपा रहे चेहरा?
रितेश के बाद वकील ने किया खुलासा
दूसरी तरफ रितेश के इन दावों को राखी की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट (Falguni Brahmbhatt) ने खुद कंफर्म किया है। एक्ट्रेस की वकील ने अपने बयान में कहा कि राखी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। ऐसे में लॉयर ने उन्हें इस मामले में पुलिस कंप्लेंट करवाने की सलाह भी दी। लेकिन जैसा कि राखी की अभी सर्जरी हुई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं तो वो डिस्चार्ज होने के बाद ही कोई एक्शन ले पाएंगी। हालांकि, अभी तक उस शख्स का नाम रिवील नहीं हुआ है जो राखी और रितेश को मारने की साजिश कर रहा है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
10 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
11 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
12 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines