मुंबई: इन दिनों मथुरा और वहां की सांसद सुर्खियों में हैं। जबसे वहां की सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि कंगना रनौत मथुरा से सांसद का चुनाव लड़ सकती हैं, इसपर उन्होंने राखी सावंत (Rakhi Sawant) का नाम लेते हुए कह दिया कि, ‘कल राखी सावंत को भी भेज देंगे वो भी बन जाएंगी’। अब उनके इस बयान पर राखी सावंत ने प्रतिक्रिया दी है।
अभी पढ़ें – Heropanti 2 के फेलियर पर बोले Tiger Shroff, ‘रिलीज से पहले बड़ा मज़ा..
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant on election) वैसे भी आए दिन अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में जब सामने से उनका नाम लिया जा रहा हो तो वो शांत कैसे बैठ सकती हैं। राखी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो हेमा मालिनी का धन्यवाद करती देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमिता शाह को भी धन्यवाद किया है।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राखी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि, ये एक सीक्रेट था पहले मोदी जी और अमित शाह जी इसकी घोषणा करने वाले थे। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि हेमा मालिनी जी ने इसकी घोषणा की। राखी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और नेटिजेंस अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप क्यों जा रही हो पॉलिटिक्स में आप ऐसे ही अच्छी हो।’ दूसरे ने लिखा, ‘लो गई भैंस पानी में।’ एक अन्य ने लिखा, ‘कॉमेडी सर्कस बन जाएगा फिर तो अगर राखी इलेक्शन जॉइन करेगी तो।’
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines