Rakhi Sawant Got Relief From Arrest: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती है। पिछले काफी समय से वो अपने एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल में एक प्राइवेट वीडियो लीक मामले में एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिसके बाद मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया, जिसमें अब एक्ट्रेस को मुंबई के सेशन कोर्ट से से राहत मिली है। कार्ट की ओर से एक्ट्रेस को गिरफ्तारी मामले में राहत दी गई है।
दरअसल, राखी पर अपने प्राइवेट वीडियो लीक करने का आरोप उनके एक्स-हसबैंड ने लगाया था। उनके एक्स-हसबैंड की ओर से दायर इस मामले में बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए वकील अली काशिफ खान देशमुख ने बताया, ‘राखी सावंत को कथित तौर पर उनके पर्सनल वीडियो मीडिया में लीक करने के लिए उनके एक्स-हसबैंड आदिल दुर्रानी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
राखी सावंत को कोर्ट से मिली अंतरिम राहत
वहीं, अब अंबोली पुलिस द्वारा दर्ज की गई इसी FIR के खिलाफ मुंबई सेशन कोर्ट से बुधवार एक्ट्रेस को अंतरिम राहत दी गई है। राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। काफी समय तक जेल में रहने के बाद आदिल को छोड़ दिया गया था, जिसके बाद अब आदिल ने रानी पर मीडिया में उनके प्राइवेट वीडियो लीक करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें: जब Karan Johar ने Rani Mukerji के हाथ से छीन ली थी खाने की प्लेट, अब KWK 8 में उठा पर्दा
Adil Durrani पर Rakhi ने लगाया आपोर
वहीं, अक्सर पैपराजी से घिरे रहने वाली राखी ने हाल में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए आदिल पर आरोप लगाया था कि वो उनके घर मारपीट करने गए थे। रानी ने कहा, ‘आदिल सुबह मेरे घर पर मेरे से मारपीट करने आया था, मैंने तुरंत ही पुलिस को फोन किया। वो अक्सर मेरे घर आता है और धमकियां देता है’।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines