Rakhi Sawant Love Life: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। कोर्ट में राखी और आदिल का केस चल रहा है। ऐसे में अब इन दोनों को एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए भी देखा जा सकता है। आदिल ने हाल ही में कहा था कि राखी फरार हैं वो जैसे ही मिलेंगी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे में अब राखी सावंत मीडिया के सामने आ गई हैं और जब भी वो आती हैं कोई न कोई तमाशा तो होता ही है।
राखी को मिला एक्स पति का साथ?
इस बार जब राखी पैपराजी के सामने आईं तो वो अकेली नहीं थीं। राखी इस बार अपने एक्स लवर के साथ स्पॉट हुई हैं। राखी सावंत को एक्स लवर के साथ देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। ऐसे में एक बार फिर उनकी लव लाइफ को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। एक्ट्रेस की जिंदगी में क्या एक बार फिर पुराने प्यार ने दस्तक दी है अब इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या राखी सावंत एक बार फिर अपने पुराने प्यार को लाइफ में आने का मौका दे रही हैं ये सभी जानना चाहते हैं।
फिर साथ आए राखी और आदिल?
दरअसल, आदिल खान से तलाक और कानूनी लड़ाई के बीच अब राखी अपने एक्स पति यानी रितेश राज सिंह (Ritesh Raj Singh) के साथ नजर आ रही हैं। लग रहा है जैसे मुश्किल हालातों में उन्हें एक बार फिर अपने एक्स पति रितेश की याद आ गई है और रितेश भी राखी से नजदीकियां बढ़ाना चाहते हैं। दोनों अपने मन-मुटाव भुलाकर दोस्त बन गए हैं। अब इनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी राखी मीडिया को रितेश से अपना दोस्त बताकर मिलवा रही हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर बेहद खुश हैं और रितेश इस मामले में राखी का सपोर्ट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में होगी इंडिया के नंबर 1 व्लॉगर की एंट्री? आसमान छू जाएगी TRP
क्या फिर जगा रितेश का एक्स वाइफ के लिए प्यार?
अब रितेश और राखी को एक-दूसरे संग इतना कम्फर्टेबल देख फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि कहीं इन दोनों को अपनी गलतियों का एहसास तो नहीं हो गया। राखी और रितेश के रिश्ते को लेकर अब फैंस भी कंफ्यूज हैं। अब ये दोनों क्यों एक बार फिर साथ हैं अब इस पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग तो ये भी बातें बना रहे हैं कि आदिल के बाद राखी वापस रितेश के पास लौट रही हैं। अब देखना होगा कि क्या रितेश और राखी फिर से एक हो जाएंगे या बात सिर्फ दोस्ती तक रह जाएगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines