---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 में होगी इंडिया के नंबर 1 व्लॉगर की एंट्री? आसमान छू जाएगी TRP

Bigg Boss OTT 3 Expected Contestant: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बाद एक मशहूर व्लॉगर के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। देश के सबसे बड़े और सबसे मशहूर व्लॉगर के शो में हिस्सा लेने को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। चलिए जानते हैं वो कौंन हैं जिनके आने से शो की TRP बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 Expected Contestant: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। इस शो के शुरू होने से पहले ही लगता है फैंस को सारी जानकारियां मिल जाएंगी। एक-एक कर शो से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में शो की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट का नाम रिवील हुआ है। इसके बाद अब बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन ने अगले कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

बेस्ट व्लॉगर की होगी बिग बॉस में एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सलमान खान (Salman Khan) के सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शो में अब देश के बेस्ट व्लॉगर भी हिस्सा लेने वाले हैं। यानी इंडिया का नंबर 1 व्लॉगर अब सलमान खान के शो में नजर आएगा। ये सुनकर फैंस के बीच तहलका मच गया है। बता दें, सौरव जोशी (Sourav Joshi) इंडिया के सबसे बड़े व्लॉगर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 26 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस आंकड़े से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सौरव जोशी को देश में कितना पसंद किया जाता है।

---विज्ञापन---

सौरव जोशी को किया गया अप्रोच?

उनका कोई भी व्लॉग शेयर होते ही कुछ ही मिनटों में मिलियन पर पहुंच जाता है और वो ट्रैंडिंग में बने रहते हैं। ऐसे में अगर वो इस शो का हिस्सा बनते हैं तो उनका तो पता नहीं लेकिन शो को उनसे फायदा जरूर हो सकता है। ऐसे में में सौरव जोशी के फैंस ये सोचकर ही हवा में उड़ रहे हैं कि अगर वो शो में नजर आए तो कितना मजा आएगा। बता दें, सौरव जोशी की सिम्पलिसिटी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। वो बेहद मेहनती होने के साथ टैलेंटेड भी हैं। उनके डेली व्लॉग्स तो सुपरहिट हैं ही साथ उनकी उनकी पेंटिंग्स का जादू भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IPL अवैध स्ट्रीमिंग मामले में समन के बावजूद पेश नहीं हुईं Tamannaah Bhatia, क्या है वजह?

फैंस को क्यों पसंद हैं सौरव जोशी?

सौरव जोशी के साथ-साथ फैंस उनके परिवार से भी कनेक्ट करते हैं। जिस तरह से वो काम के साथ-साथ परिवार का ध्यान रखते हैं और समाज को लेकर जागरूक रहते हैं फैंस उनकी हर खूबी को पसंद कर रहे हैं। लोगों के इतने प्यार की वजह से ही तो वो आज कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। सौरव जोशी अब म्यूजिक वीडियो के बाद सलमान खान के शो में दिखते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा क्योंकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 29, 2024 05:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola