हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rakhi Sawant ने उड़ाया Sherlyn Chopra का मज़ाक, साजिद खान को बताया अपना भाई

विज्ञापन
Rakhi Sawant ने उड़ाया Sherlyn Chopra का मज़ाक, साजिद खान को बताया अपना भाई

मुंबई: राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते हैं, जिनके जरिए वो फैंस को हंसाने का काम करती हैं। मगर इस बार वो शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का मज़ाक उड़ाती नजर आई हैं।

इन दिनों बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री को लेकर काफी तमाशा चल रहा है। ऐसे में सलमान खान ने भी चुप्पी साध रखी है और तमाम विरोधों के बाद भी मेकर्स ने साजिद को घर से बाहर नहीं निकाला। इन्हीं सबके बीच एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा जो राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में कथित विक्टिम बनकर सामने आई थीं, उन्होंने साजिद खान पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं।

अभी पढ़ें – Ex-Boyfriend की पत्नी आलिया भट्ट से मिलना चाहती हैं कटरीना कैफ, छूना चाहती हैं बेबी बंप

विज्ञापन

 

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज (Rakhi Sawant Video) भी सामने आए हैं, जिसमें वो पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर कार्यवाई ना किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान वो मीडिया के सामने रोती हुई भी नजर आईं। अब राखी ने उनके इस वीडियो का मजाक उड़ाते हुए प्रतिक्रिया दी और साजिद खान को अपना भाई बताया।

 

अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 18: ऋषभ शेट्टी की फिल्म पहुंची 50 करोड़ के करीब

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी शर्लिन (Rakhi Sawant insults Sherlyn Chopra) का मज़ाक उड़ाती हैं और बाद में उन्हें पब्लिसिटी स्टंट बताती हैं। राखी ने यहां तक दावा किया कि साजिद खान बेकसूर हैं और उनकी कोई नहीं सुनेगा और उन्हें ड्रामा बंद कर देना चाहिए। शर्लिन चोपड़ा मीटू के आरोपी होने के बावजूद साजिद खान के बिग बॉस 16 शो का हिस्सा होने पर अपना गुस्सा जाहिर करती रही हैं। यहां तक कि उन्होंने निर्देशक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola