Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म ‘कंतारा’ (Kantara) ने साबित कर दिया है कि अगर कॉन्टेंट में दम हो तो फिर उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने से कोई नहीं रोक सकता। इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जिक्र जब भी होगा तो उसमें कंतारा का नाम जरूर लिया जाएगा। कन्नड़ रिलीज़ के बाद, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में डब और रिलीज़ किया गया।
अभी पढ़ें – AP Dhillon को इंटरनेशनल टूर के दौरान लगी चोट, सिंगर के सभी कॉन्सर्ट्स हुए पोस्टपोन
वहीं कंतारा का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और तबसे ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। दो हफ्तों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुल 38.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने अपना तीसरा वीकेंड भी सफलता पूर्वक पार किया।
18वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस दिन भी टिकट काउंटर पर जमकर कमाई हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कंतारा ने 2.30 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 45.25 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में हिंदी वर्जन का कलेक्शन जल्द ही 50 करोड़ पहुंचने वाला है।
Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90 Cr
Day 8- Rs 2.05 Cr
Day 9- Rs 2.55 Cr
Day 10- Rs 2.65 Cr
Day 11- Rs 1.90 Cr
Day 12- Rs 2.35 Cr
Day 13- Rs 2.60 Cr
Day 14- Rs 2.60 Cr
Day 15- Rs 2.75 Cr
Day 16- Rs 4.10 Cr
Day 17- Rs 4.40 Cr
Day 18- Rs 2.30 Cr
Total Collection: 45.25 Cr
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंतारा का ग्लोबल कलेक्शन 250 करोड़ के पार जा चुका है। इतना ही नहीं कंतारा ने यश की केजीएफ 2 को पछाड़ते हुए दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बनने का टैग भी अपने नाम कर लिया है।
अभी पढ़ें – Shah Rukh Khan Birthday: किंग खान के जन्मदिन पर एक बार फिर रिलीज होगी DDLJ
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।