पर्सनल वीडियो लीक मामले में Rakhi Sawant को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत, Adil Durrani ने ड्रामा क्वीन पर लगाए हैं आरोप

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। वहीं, अब राखी को लेकर राहत की खबर है।

Rakhi Sawant

instagram

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। वहीं, अब राखी को लेकर राहत की खबर है। दरअसल, राखी सावंत को आदिल दुर्रानी की ओर से दायर मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम मिल गई है।

विज्ञापन

बता दें कि मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को राखी को पर्सनल वीडियो लीक मामले में 7 दिसंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल ने राखी पर लगाए गंभीर आरोप 

बता दें कि वैसे तो राखी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है, लेकिन बीते कुछ दिनों से राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है। राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए तो आदिल ने भी राखी पर आरोप लगाए है। आदिल का कहना है कि राखी ने कथित तौर पर उनके निजी वीडियो मीडिया को दिखाए है। बताते चलें कि राखी सावंत के वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने ये जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

राखी ने आदिल पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

हालांकि राखी और आदिल का विवाद लंबे टाइम से कोर्ट में चल रहा है। राखी सावंत अक्सर आदिल को लेकर कुछ ना कुछ कहती रहती है। बीते कुछ टाइम पहले राखी ने कहा था कि आदिल ने उनके साथ मारपीट की है और उन्होंने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। हालांकि राखी के इन आरोपों के बाद आदिल को जेल भी जाना पड़ा और कुछ समय के बाद वो जेल से रिहा हुए।

विज्ञापन

राखी को 7 दिसंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत

जब आदिल जेल से बाहर आए तो उन्होंने भी राखी पर कई आरोप लगाए। आदिल ने कहा था कि राखी सावंत ने उनका शोषण किया है और उनके न्यूड वीडियो भी बनाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि आदिल ने बताया था कि राखी ने उन्हें ड्रग्स भी दिया है और वो अपनी मां के कैंसर के नाम पर हर किसी को बेवकूफ बनाती है। वहीं, आदिल द्वारा लगाए गए आरोपों में अब राखी को 7 दिसंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिल गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ